News Capsule/न्यूज कैप्सूल: चीनी की MSP और एथनोल के भाव बढ़ाए जाने पर हो सकता है विचार

19-Nov-2025 08:33 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: चीनी की MSP और एथनोल के भाव बढ़ाए जाने पर हो सकता है विचार
★ MSP बढ़ाए जाने से पहले सरकार देखना चाहती है कि 15 लाख टन चीनी निर्यात अनुमति देने के बाद मिलों को क्या सहायता मिलती है।
★ इस्मा ने अभी हाल ही में चीनी की MSP बढ़ाकर 40 रुपए प्रति किलो और NFCSF ने भी MSP बढ़ाने की मांग रखी थी।
★ 2019 में चीनी की MSP बढ़ाकर 31 रुपए प्रति किलो की गयी थी उसके बाद कोई बदलाव नहीं किया गया परन्तु गन्ना की FRP निरंतर बढ़ाई गयी।
★ 2019-20 में गन्ना FRP 275 रुपए थी जिसे अब बढ़ाकर 355 कर दिया गया परन्तु MSP नहीं बदली गयी।
★ इस्मा ने बताया कि दिसंबर में गन्ना रस से निर्मित एथनोल के भाव 65.61 रुपए प्रति लीटर, बी मोलेसिस से 60.73 रुपए व सी मोलासिस से 57.97 रुपए प्रति लीटर हैं जबकि मक्का से निर्मित एथनोल के भाव 71.86 रुपए व FCI राइस से निर्मित के 58.5 रुपए प्रति लीटर हैं।