News Capsule/न्यूज कैप्सूल: चीनी उत्पादन गति में जबरदस्त बढ़ोत्तरी: इस्मा
02-Dec-2025 11:33 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: चीनी उत्पादन गति में जबरदस्त बढ़ोत्तरी: इस्मा
★ इस्मा के अनुसार 30 नवम्बर तक चीनी उत्पादन 41.08 लाख टन पहुंचा, जो गत वर्ष 28.76 लाख टन था।
★ 30 नवम्बर तक 428 मिलें कर रही हैं गन्ना की पेराई जो पिछले वर्ष 376 थी।
★ उत्तर प्रदेश में चीनी उत्पादन गत वर्ष से 1.17 लाख टन उछलकर 13.97 लाख टन दर्ज किया गया। महाराष्ट्र में चीनी उत्पादन 16.95 लाख टन पहुंचा जो गत वर्ष 4.6 लाख टन था गत सीजन में महाराष्ट्र में गन्ना पेराई लेट शुरू हुई साथ ही 124 मिलें गन्ना पेराई कर रही थी जिनकी संख्या इस वर्ष 170 है।
★ कर्नाटक ने चीनी उत्पादन जो गत वर्ष 8.12 लाख टन था मामूली घटकर 7.74 लाख टन पहुंचा।
★ इस्मा ने सरकार से चीनी की MSP जो पिछले 6 वर्षों में बदली नहीं गयी को बढ़ाने को कहा और कहा कि पूर देश में चीनी उत्पादन लागत 41.72 रुपए प्रति किलो होती है।
★ इस्मा ने सरकार से चीनी/गन्ना रस द्वारा निर्मित एथनोल की हिस्सेदारी जो अभी 27.5% (289 करोड़ लीटर) हैं को बढ़ाने को कहा और कहा कि एथनोल में चीनी की कम मात्रा आवंटित किये जाने से चीनी मिलों की वित्तीय हालत खराब हो रही है। कई मिलों ने करोड़ों का प्लांट लगाया जिसका पूरा इस्तमाल नहीं हो रहा।
