News Capsule/न्यूज कैप्सूल: चावल की सरकारी खरीद में इजाफा

03-Dec-2025 08:42 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: चावल की सरकारी खरीद में इजाफा
★ पंजाब व हरियाणा में खरीद बंद, अन्य राज्यों में चालू।
★ 1 दिसंबर तक कुल सरकारी खरीद 194.14 लाख टन पहुंची जो गत वर्ष इसी अवधि के दौरान 172.24 लाख टन थी। यानी खरीद गत वर्ष से 13% अधिक।
★ पंजाब में खरीद जो 2024-25 में 109.17 लाख टन थी 2025-26 में 4% घटकर 104.8 लाख टन पहुंची।
★ उत्तर प्रदेश में खरीद 24-25 से 18.8% गिरकर 6.05 लाख टन, छत्तीसगढ़ में में 2.1% लुढ़ककर 6.3 लाख टन दर्ज की गयी।
★ तमिलनाडु में सबसे अधिक गत वर्ष की समानअवधि से खरीद 188.3% उछलकर 9.86 लाख टन पहुंची।
★ हरियाणा में खरीद 30.4% सुधरकर 35.96 लाख टन पहुंची।
★ एक बार फिर केंदीय पूल में चावल का स्टॉक बढ़ता दिखाई दे रहा है। पहले से ही देश में चावल का विशाल स्टॉक उपलब्ध।
★ केवल एथनोल में ही चावल की बड़ी खपत हो रही है बाकी OMSS स्कीम में खपत बेहद कमजोर।
★ लगातार बढ़ते स्टॉक, धीमे निर्यात व कम घरेलू डिमांड को देखते हुए कीमतों पर लगातार बन रहा है दबाव।
★ चावल बाजार लम्बे समय से कम कीमतों की मार झेल रहे हैं, अभी भी तेजी के आसार कम।