News Capsule/न्यूज कैप्सूल: एफसीआई गेहूं भंडार अक्टूबर में 4% घटे, लेकिन 4 साल के उच्चतम स्तर पर

16-Oct-2025 11:19 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: एफसीआई गेहूं भंडार अक्टूबर में 4% घटे, लेकिन 4 साल के उच्चतम स्तर पर
★ भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के पास 1 अक्टूबर तक 320 लाख टन गेहूं का भंडार था, पिछले महीने से लगभग 4% कम। हालांकि, यह पिछले वर्ष की तुलना में 35% अधिक और चार वर्षों में सबसे ऊंचा स्तर है।
★ जून से लगातार पांच महीने से गेहूं भंडार घट रहा है, क्योंकि इस अवधि में सरकारी वितरण बढ़ जाता है। फिर भी, मौजूदा भंडार बफर नॉर्म 205 लाख टन से काफी ऊपर है।
★ वर्ष 2025-26 के रबी विपणन सत्र में सरकार ने 301 लाख टन गेहूं की खरीद की, जो पिछले वर्ष के 266 लाख टन से अधिक है। मजबूत उत्पादन और ऊंचे न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के कारण सरकारी खरीद बढ़ी।
★ 1 अक्टूबर तक एफसीआई के पास कुल 676 करोड़ टन खाद्यान्न था, जो एक वर्ष पहले के 548 लाख टन से अधिक है। वहीं चावल का भंडार 356 करोड़ टन रहा, जो माह-दर-माह 3.5% कम लेकिन साल-दर-साल 15% अधिक है। यह 20 वर्षों में अक्टूबर का सबसे ऊंचा स्तर है।
★ हालांकि गेहूं का भंडार पर्याप्त है, सरकार अभी भी निर्यात की अनुमति देने के पक्ष में नहीं है।
★ निर्यात खोलने से पहले देश को कम से कम दो और बेहतर फसलें चाहिए।
★ बाज़ारों में गेहूं की उपलब्धता अच्छी जिससे OMSS आने में देरी हो सकती है।
★ उपलब्धता अच्छी होने से कीमतों पर असर पड़ा।