News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कनाडा बाजार
11-Dec-2025 01:00 PM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कनाडा बाजार
मसूर
★ पिछले हफ्ते जारी स्टैट्सकैन रिपोर्ट में मसूर उत्पादन 33.6 लाख टन दिया—ठीक वही जो बाज़ार अनुमान था। उत्पादन पिछले वर्ष से 38% अधिक। हरी ★ मसूर का उत्पादन अधिक और लाल मसूर का पिछले साल के लगभग बराबर।
★ बढ़ी सप्लाई के चलते दाम दबाव में बड़ी हरी मसूर 24–25 सेंट/पाउंड, छोटी हरी 21 सेंट और रेड मसूर 23 सेंट पर स्थिर।
★ ऑस्ट्रेलिया भी लाल मसूर का रिकॉर्ड उत्पादन (लगभग 50% बढ़त) अनुमानित, जिससे दक्षिण एशिया के बाज़ारों पर दबाव बढ़ सकता है।
★ भारत में लाल मसूर के भाव हाल में कमजोर हुए हैं, जिसका असर कनाडा और ऑस्ट्रेलिया दोनों पर पड़ सकता है।
~~~~~~~
मटर
★ मटर के दाम इस हफ्ते स्थिर रहे—#2 पीली मटर 7–7.50 डॉलर/बुशल, जबकि नॉन-ग्लाइफोसेट विकल्प ऊपरी रेंज का समर्थन कर रहे हैं। हरी मटर करीब 10 डॉलर/बुशल पर और लो-ब्लीच (<3%) पर थोड़े बेहतर दाम मिल रहे हैं। मैपल मटर 10–11 डॉलर/बुशल के आसपास हैं।
★ सप्लाई डेटा बहुत उत्साहजनक नहीं है, लेकिन बिक्री सुचारु रूप से जारी है।
~~~~~~
काबुली चना
★ कनाडा में चना उत्पादन अनुमान 2025 में 68% बढ़कर 4.82 लाख टन हो गया, लेकिन क्वालिटी चिंता का विषय—सिर्फ 52% माल 1CW–2CW ग्रेड में है, बाकी 3CW और सैंपल में चला गया। ABARES के अनुसार ऑस्ट्रेलिया का चना (मुख्यतः देसी) उत्पादन 21 लाख टन रहने की संभावना है, जो भारत व दक्षिण एशिया में उनकी मजबूत निर्यात मांग को समर्थन देगा।
