News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कनाडा के सस्केच्वान में पल्सेस ग्रोअर मीटिंग के मुख्य अंश
07-Feb-2026 08:42 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कनाडा के सस्केच्वान में पल्सेस ग्रोअर मीटिंग के मुख्य अंश
★ कनाडा में 4 फरवरी को सस्केच्वान के दलहन उत्पादक किसानों की मीटिंग हुई जिसमें कहा गया की मौजूदा भाव निम्न स्तर पर चल रहे हैं।
★ मटर निर्यात मामले में रशिया कनाडा को दे रहा है टक्कर जबकि अच्छी खबर ये है कि चीन ने कनाडा से मटर का आयात 0% शुल्क पर किया।
★ चीन रशिया से करता रहेगा खरीद। भारत ने मटर आयात पर 30% शुल्क लगाया।
★ मीटिंग में कहा गया कि चीन व भारत दोनों 8-8 लाख टन मटर 2025-26 सीजन में कनाडा से कर सकते हैं आयात।
★ आगामी 2026-27 सीजन में कनाडा से मटर का आयात 29.7 लाख टन रहने की उम्मीद जो 2025-26 में 39.3 लाख टन था।
~~~~~~~~~~~~
मसूर
★ कनाडा में मसूर उत्पादन अच्छा, साथ ही ऑस्ट्रेलिया में उत्पादन 19.1 लाख टन बताया गया।
★ कनाडा को ऑस्ट्रेलिया से मिल रही है कड़ी टक्कर।
★ 2026-27 में टर्की, अमरीका, कजाकिस्तान में एरिया घटने की उम्मीद।
★ कनाडा को डर की कहीं भारत मटर की तरह मसूर आयात पर 30% शुल्क न लगा दे।
★ आगामी सीजन में कनाडा में मसूर का उत्पादन घट सकता है।
