News Capsule/न्यूज कैप्सूल: खाद्य तेलों पर घटाई गई बेस इम्पोर्ट ड्यूटी- आयात शुल्क में कोई बदलाव नहीं

01-Dec-2025 10:15 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: खाद्य तेलों पर घटाई गई बेस इम्पोर्ट ड्यूटी- आयात शुल्क में कोई बदलाव नहीं 
★ सरकार ने पाम ऑयल की बेस इंपोर्ट कीमतों में 3–22 डॉलर प्रति टन की कटौती की है, जबकि क्रूड सोयाबीन ऑयल की बेस इंपोर्ट कीमत में 14 डॉलर प्रति टन की बढ़ोतरी की गई है। पामोलीन ऑयल की बेस कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह आज से 15 दिसंबर 2025 तक लागू रहेगा।
★ सरकार हर पखवाड़े वैश्विक कीमतों और मुद्रा विनिमय दरों के आधार पर खाद्य तेलों की बेस इंपोर्ट कीमतों की समीक्षा करती है।
★ क्रूड पाम ऑयल की बेस कीमत 22 डॉलर/टन घटाई गई है, जबकि RBD पाम ऑयल में 3 डॉलर/टन की कमी की गई।
★ क्रूड और RBD पामोलीन दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया।
★ क्रूड सोयाबीन ऑयल की कीमत 14 डॉलर/टन बढ़ाई गई।