News Capsule/न्यूज कैप्सूल: ला नीना का असर फरवरी तक जारी रह सकता है। क्या होगा इसका भारत पर असर?
01-Dec-2025 10:10 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: ला नीना का असर फरवरी तक जारी रह सकता है। क्या होगा इसका भारत पर असर?
★ ऑस्ट्रेलिया मौसम विभाग के अनुसार प्रशांत महासागर में ला नीना की स्थिति जारी है।
★ ला नीना आम तौर पर भारत में बेहतर बारिश से जुड़ी होती है, जबकि एल नीनो सूखे और गर्म मौसम का संकेत देता है।
★ भारतीय मौसम विभाग ने पहले ही अनुमान जताया था कि ला नीना दिसंबर–फरवरी तक जारी रह सकता है।
★ इस बीच, इंडियन ओशन डाइपोल अभी नकारात्मक स्थिति में है, लेकिन लगातार कमजोर हो रहा है और दिसंबर में सामान्य होने की संभावना है।
★ अगर ला नीना का असर रहा तो यह रबी फसलों के लिए अच्छा रहेगा।
