News Capsule/न्यूज कैप्सूल: महाराष्ट्र में पुणे और सोलापुर ने गन्ना पेराई में बढ़त बनाई, चीनी उत्पादन में कोल्हापुर सबसे आगे
11-May-2026 04:33 PM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: महाराष्ट्र में पुणे और सोलापुर ने गन्ना पेराई में बढ़त बनाई, चीनी उत्पादन में कोल्हापुर सबसे आगे
★ महाराष्ट्र के चालू शुगर सीजन 2025-26 में पुणे और सोलापुर मंडल गन्ना पेराई में सबसे आगे रहे, जबकि कोल्हापुर मंडल ने चीनी उत्पादन और रिकवरी में राज्य में पहला स्थान हासिल किया।
★ करीब 105 दिनों तक चले सीजन में राज्यभर की 209 चीनी मिलों ने लगभग 1045 लाख टन गन्ने की पेराई की। औसत रिकवरी 9.49% रही और कुल चीनी उत्पादन लगभग 99.18 लाख टन दर्ज किया गया।
★ पिछले सीजन 2024-25 की तुलना में इस वर्ष गन्ना पेराई में लगभग 192 लाख टन तथा चीनी उत्पादन में करीब 18 लाख टन की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
~~~~~~
मंडलवार स्थिति
पुणे मंडल
★ 32 मिलों ने लगभग 222.55 लाख टन गन्ने की पेराई कर राज्य में पहला स्थान हासिल किया।
सोलापुर मंडल
★ 49 मिलों ने करीब 222.05 लाख टन गन्ने की पेराई की।
कोल्हापुर मंडल
★ लगभग 210.46 लाख टन गन्ने की पेराई के साथ तीसरे स्थान पर रहा, लेकिन चीनी उत्पादन में सबसे आगे निकला।
★ कोल्हापुर मंडल ने राज्य में सबसे अधिक 11.02% रिकवरी दर्ज की और लगभग 23.19 लाख टन चीनी का उत्पादन किया, जो महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा रहा।
★ सीजन की शुरुआती चीनी उत्पादन अनुमान लगभग 105 लाख टन था, जबकि वास्तविक उत्पादन करीब 99 लाख टन रहा, यानी अनुमान से मामूली कमी रही।
★ राज्य में लगातार बढ़ती पेराई क्षमता को देखते हुए अब गन्ने की उत्पादकता बढ़ाने और भविष्य में पेराई अवधि को 150 दिनों तक ले जाने की आवश्यकता है।
