News Capsule/न्यूज कैप्सूल: मार्च के मध्य से चना की सरकारी खरीद संभावित

15-Jan-2026 09:42 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: मार्च के मध्य से चना की सरकारी खरीद संभावित
★ सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार चना की सरकारी खरीद 15 मार्च से शुरू हो सकती है।
★ जनवरी के अंत से कुछ राज्यों में चना की आवक शुरू होगी परन्तु खरीद 15 मार्च के बाद ही होगी ताकि नमी की मात्रा सही आ सके।
★ सरकार को उम्मीद है कि सरकारी खरीद 10 लाख टन पहुंच सकती है। फ़िलहाल मंडियों में चना की कीमतें MSP से नीचे।
★ पिछले एक पखवाड़े से चना की कीमतों में वृद्धि देखी गयी।
★ बफर स्टॉक को पूरा करने के लिए 2024-25 सीजन में 28 लाख टन रबी फसलों की खरीद की मंजूरी दी थी।
★ 2023-24 में सरकार द्वारा चना की खरीद नहीं कर पाने से बफर स्टॉक घटा।
★ सरकार के पास करीब 3-3.5 लाख टन चना का स्टॉक उपलब्ध, कीमतें बढ़ी तो ऑस्ट्रेलिया से चना का आयात बढ़ सकता है।
★ आई ग्रेन इंडिया का मानना है कि घटते आयात और सरकारी खरीद शुरू होने से उत्पादन बढ़ने के बावजूद चना की कीमतों में तेजी की उम्मीद।

महत्वपूर्ण सूचना:
उपरोक्त रिपोर्ट केवल जानकारी के लिए है। आई-ग्रेन इंडिया किसी भी प्रकार के लाभ या हानि की जिम्मेदारी नहीं लेता और न ही बाजार में किसी विशेष दिशा (तेजी या मंदी) का समर्थन करता है। कृपया कोई भी निर्णय अपने विवेक और समझदारी से लें।