News Capsule/न्यूज कैप्सूल: मध्य प्रदेश में सोयाबीन की खरीद: भावांतर योजना के तहत
28-Nov-2025 03:54 PM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: मध्य प्रदेश में सोयाबीन की खरीद: भावांतर योजना के तहत
★ भावांतर 2.0 स्कीम के तहत मध्य प्रदेश में अब तक 9.25 लाख टन सोयाबीन की खरीद की जा चुकी है।
★ इस योजना के लिए अब तक कुल 9.5 लाख किसानों ने पंजीकरण कराया है।
★ इस स्कीम के तहत किसानों को MSP और मॉडल प्राइस के बीच का अंतर भुगतान किया जाता है।
★ यह योजना 24 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 15 जनवरी 2026 तक चलेगी।
★ बेचे गए माल का भुगतान व्यापारियों द्वारा 24 घंटे के भीतर किसानों के खातों में किया जाना अनिवार्य है, जबकि भावांतर का अंतर सरकार द्वारा 40 दिनों के भीतर दिया जाएगा।
★ इस योजना का दुरुपयोग करते पाए गए 25 संदिग्धों पर कार्यवाही हो रही है।
