News Capsule/न्यूज कैप्सूल: नवंबर में खाद्य तेलों का आयात घटने की संभावनाएं: सूत्र
03-Dec-2025 09:49 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: नवंबर में खाद्य तेलों का आयात घटने की संभावनाएं: सूत्र
★ भारत में नवंबर माह में कुल खाद्य तेलों का आयात अक्टूबर से 11.5% घटकर 11.8 लाख टन पहुँचने के आंकड़े आ रहे हैं। यह आयात पिछले 7 महीनों का न्यूनतम स्तर होगा।
★ पाम ऑयल आयात में 4.6% की हल्की बढ़त के साथ यह 6.3 लाख टन हो सकता है, क्योंकि इसकी कीमतें अन्य तेलों की तुलना में कम हैं।
★ इसके विपरीत, सोयातेल आयात 12% गिरकर 4 लाख टन और सूरजमुखी तेल आयात 44% घटकर दो साल के निचले स्तर 1.45 लाख टन पर पहुँच सकता है।
★ नेपाल से ड्यूटी-फ्री सोयातेल आयात लगभग 30,000 टन होने की उम्मीद है।
★ पाम ऑयल फिलहाल सोयातेल से लगभग 100 डॉलर प्रति टन सस्ता है, इसलिए भारतीय खरीदार इसकी खरीद बढ़ा रहे हैं।
★ अनुमान है कि दिसंबर में पाम ऑयल आयात बढ़कर 7.5 लाख टन तक पहुँच सकता है।
★ सूरजमुखी तेल की कीमतें पाम ऑयल से 200 डॉलर प्रति टन और सोयातेल से 100 डॉलर प्रति टन अधिक होने के कारण खरीदार सस्ते विकल्प चुन रहे हैं।
★ नवंबर में कनोला तेल आयात आधा होकर 5,000 टन रह गया।
★ आयात घटने और सोयातेल व सूरजमुखी तेल के ऊंचे भावों को देखते हुए भविष्य में तेलों की कीमतों में सुधार आने की उम्मीद है।
