News Capsule/न्यूज कैप्सूल: नवम्बर से जनवरी तक एथनोल के लिए केवल 64% एफसीआई चावल उठाव का अनुमान

07-Feb-2026 08:37 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: नवम्बर से जनवरी तक एथनोल के लिए केवल 64% एफसीआई चावल उठाव का अनुमान
★ नवम्बर से जनवरी तक OMC द्वारा 780 मिलियन लीटर चावल निर्मित एथनोल के आर्डर दिए गये जिसके लिए 17.4 लाख टन चावल का इस्तमाल होगा।
★ इसके विपरीत एथनोल निर्माताओं ने केवल 64% यानी 11.2 लाख टन चावल एफसीआई से खरीदा।
★ सरकार ने 52 लाख टन चावल एथनोल बनाने के लिए आवंटित किया था।
★ चावल की लिफ्टिंग सबसे अधिक उत्तर प्रदेश में 86% व राजस्थान में सबसे कम 22% रही। छत्तीसगढ़, तेलंगाना, उड़ीसा में 40-50% तो वहीँ दूसरी ओर कर्नाटक में 32% व महाराष्ट्र में 50% रही।
★ चावल लिफ्टिंग में गिरावट का सबसे बड़ा कारण मक्का की घटी कीमतें हैं।
★ एफसीआई चावल 2320 रुपए प्रति क्विंटल पर उपलब्ध जबकि मक्का कर्नाटक व उत्तर प्रदेश में 1750-1950 रुपए पर बिक रही है।
★ एक तरफ मक्का कम भाव में उपलब्ध तो दूसरी और मक्का द्वारा निर्मित एथनोल (71.66 रुपए लीटर) के भाव चावल द्वारा निर्मित एथनोल (60.32 रुपए प्रति लीटर) के भाव से अधिक।