News Capsule/न्यूज कैप्सूल: ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड मसूर का उत्पादन, चना उत्पादन अब तक का दूसरा सबसे बड़ा: ABARES

02-Dec-2025 12:47 PM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड मसूर का उत्पादन, चना उत्पादन अब तक का दूसरा सबसे बड़ा: ABARES
इसका भारत पर क्या होगा असर?
चना
★ पिछले वर्ष की लगभग 22.7 लाख टन की फसल के बाद, इस साल की चना कटाई अब लगभग पूरी हो चुकी है और अनुमानित उत्पादन लगभग 21.2 लाख टन है, जो सितंबर के अनुमान से थोड़ा अधिक है। यह उत्पादन अब तक का दूसरा सबसे बड़ा होने की संभावना है।
मसूर
★ मसूर की फसल, जिसकी कटाई लगभग आधी हो चुकी है, से लगभग 19.1 लाख टन उत्पादन होने की उम्मीद है, जो वर्ष 2021-22 के 16.9 लाख टन के रिकॉर्ड को पार कर सकता है।
★ ABARES द्वारा मसूर के लिए नवीनतम अनुमान, सितंबर में जारी आंकड़ों की तुलना में लगभग 11 प्रतिशत अधिक है।
★ उत्पादन अधिक होने के बावजूद किसान ऊँचे भावों की उम्मीद में माल बेचने के इच्छुक नहीं हैं और गोदामों में माल भर रहे हैं।
★ पिछले वर्ष भारत ने अप्रैल से मार्च तक कुल 15.06 लाख टन के मसूर आयात में से ऑस्ट्रेलिया से 14.03 लाख टन आयात किया था। यह आयात मुख्यतः नवंबर से जनवरी के बीच किया गया था। परंतु इस वर्ष अप्रैल से सितंबर तक कुल आयात 50,000 टन भी नहीं पहुँच पाया, जिसमें से ऑस्ट्रेलिया से केवल 25,538 टन ही आयात हो पाया।
★ कहने का मतलब है कि ऑस्ट्रेलिया से भारत के लिए बड़े पैमाने पर निर्यात नहीं हो रहा है।
★ पिछले वित्त वर्ष मसूर का कुल आयात 12.19 लाख टन रहा, जिसमें ऑस्ट्रेलिया की हिस्सेदारी 4.69 लाख टन थी। चालू वर्ष में अप्रैल से सितंबर तक कुल 2.28 लाख टन में से ऑस्ट्रेलिया से केवल 1.21 लाख टन ही आयात हो पाया।
★ उपरोक्त आंकड़ों से स्पष्ट है कि भारत में चना और मसूर—दोनों का आयात पिछले वर्ष की तुलना में कम हुआ है, जिसका असर अब कीमतों पर पड़ सकता है।
★ हालाँकि, जैसे ही आयात बढ़ेगा, कीमतों पर दबाव आ सकता है, क्योंकि इन दोनों दलहन का सबसे बड़ा खरीदार केवल भारत ही है।