News Capsule/न्यूज कैप्सूल: OMSS बिक्री में आवंटन बढ़ने की उम्मीद: सूत्र

29-Nov-2025 05:09 PM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: OMSS बिक्री में आवंटन बढ़ने की उम्मीद: सूत्र
★ सूत्रों के अनुसार OMSS में निम्नलिखित संशोधन किए जा सकते हैं।
★ आगामी टेंडर में गेहूं बिक्री का आवंटन 2 लाख टन से बढ़ाकर 2.5 लाख टन किया जा सकता है।
★ जनवरी से टेंडर मौजूदा पखवाड़े के बजाय साप्ताहिक आधार पर जारी किए जाने की संभावना है।
★ जनवरी में गेहूं बिक्री का आवंटन बढ़ाकर 3 लाख टन किए जाने की भी उम्मीद है।
★ चालू बिक्री सीजन में बिक्री के लिए 30 लाख टन गेहूं आवंटित किया गया है।
★ ऐसा माना जा रहा है कि सरकार का उद्देश्य मौजूदा स्टॉक को तेज़ी से खाली करना और अगली खरीद के लिए गोदामों में जगह तैयार करना है, क्योंकि रबी बुवाई बढ़ रही है और मौसम फसल के लिए अनुकूल है।
★ अगले वर्ष गेहूं का रिकॉर्ड उत्पादन होने की संभावना है।
★ स्थानीय बाजार में मजबूत उपलब्धता और OMSS बिक्री के कारण कटाई के समय कीमतें MSP से नीचे आ सकती हैं।
★ रबी 2026 के लिए MSP 2,585 रुपये प्रति क्विंटल तय है।