News Capsule/न्यूज कैप्सूल: पंजाब के राइस मिलर्स पर संकट: कम रिकवरी, बढ़ता नुकसान

04-Dec-2025 11:08 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: पंजाब के राइस मिलर्स पर संकट: कम रिकवरी, बढ़ता नुकसान
★ पंजाब के चावल मिलर्स इस सीज़न में बड़ी चुनौती का सामना कर रहे हैं। खरीफ सीज़न की बाढ़ और लगातार बारिश के कारण बड़ी मात्रा में धान 5% की तय सीमा से अधिक खराब/बदरंग होकर मंडियों में पहुँचा।
★ सरकार ने किसानों के लिए नुकसान/बदरंग सीमा 10% तक बढ़ा दी है, लेकिन मिलर्स को अब भी दो-तिहाई रिकवरी का पुराने नियम के तहत ही चावल एफसीआई को देना होगा।
★ मिलर्स का कहना है कि खराब धान की मिलिंग से चावल की रिकवरी घटेगी, टूटा चावल बढ़ेगा और गुणवत्ता मानक पूरे न होने पर एफसीआई चावल लौट भी सकता है।
★ इस बार उत्पादन भी लगभग 20% कम बताया जा रहा है, इसलिए मिलर्स अपनी कोटा सुनिश्चित करने के दबाव में खुलकर विरोध भी नहीं कर रहे।
★ कुल मिलाकर मिलर्स के अनुसार यह सीज़न मुनाफे से ज्यादा नुकसान नियंत्रण और किसी तरह कारोबार चलाए रखने जैसा रहने की आशंका है।