News Capsule/न्यूज कैप्सूल: सरकार ने 2026 सीजन के लिए कोपरा का एमएसपी बढ़ाया
13-Dec-2025 11:45 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: सरकार ने 2026 सीजन के लिए कोपरा का एमएसपी बढ़ाया
★ 2026 सीजन के लिए केंद्र सरकार ने किसानों को राहत देते हुए कोपरा (सूखा नारियल) के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इस फैसले का उद्देश्य नारियल उत्पादकों को लागत से बेहतर दाम सुनिश्चित करना और उनकी आय को मजबूत करना है।
★ सरकार ने मिलिंग कोपरा का MSP 445 रुपये बढ़ाकर 12,027 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है, जबकि बॉल कोपरा का MSP 400 रुपये बढ़ाकर 12,500 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। यह MSP उचित औसत गुणवत्ता (FAQ) वाले कोपरा पर लागू होगा।
★ MSP के तहत खरीद नाफेड और एनसीसीएफ जैसी केंद्रीय नोडल एजेंसियों के माध्यम से की जाएगी।
★ MSP में इस बढ़ोतरी से नारियल उत्पादक राज्यों में किसानों का भरोसा बढ़ेगा और आने वाले सीजन में उत्पादन को भी सहारा मिल सकता है।
