News Capsule/न्यूज कैप्सूल: दलहनों के आयात पर MoU की अवधि समाप्त

01-Apr-2026 11:32 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: दलहनों के आयात पर MoU की अवधि समाप्त 
★ भारत द्वारा म्यांमार, मोज़ाम्बिक और मलावी के साथ दलहन आयात के लिए किए गए दीर्घकालिक MoU मार्च 2026 को समाप्त हो चुके हैं और फिलहाल इनके आगे बढ़ाए जाने की कोई प्रासंगिकता नहीं है।
★ पहले ये MoU मुख्य रूप से तूर और उड़द की निश्चित मात्रा के आयात को सुनिश्चित करने के लिए थे।
★ लेकिन वर्तमान में दालों का आयात Open General Licence (OGL) के तहत किया जा रहा है।
★ OGL व्यवस्था में निजी व्यापारियों को बिना किसी MoU के भी आयात की पूरी अनुमति होती है।
★ अब दलहन आयात के लिए MoU की भूमिका काफी कम हो गई है, क्योंकि OGL प्रणाली अधिक लचीली और प्रभावी है। MoU विस्तार हो या न हो इससे कुछ महत्त्व नहीं पड़ने वाला।