News Capsule/न्यूज कैप्सूल: दिसंबर में चना कीमतों में भारी गिरावट, ग्राहकी सुस्त
09-Dec-2025 01:43 PM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: दिसंबर में चना कीमतों में भारी गिरावट, ग्राहकी सुस्त
★ दिसंबर माह में चना की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है।
★ 1 दिसंबर को दिल्ली–राजस्थान चना ₹ 5825/क्विंटल था, जो बीते 9 दिनों में ₹ 250 फिसलकर ₹ 5575/क्विंटल पर पहुँचा।
★ कीमतों पर दबाव के प्रमुख कारण मांग कमजोर, मंडियों में ग्राहकी सुस्त, बिजाई में बढ़ोतरी, उत्पादन अनुमान बेहतर और ऑस्ट्रेलिया में भारी फसल, जिससे बाजार में मनोवैज्ञानिक दबाव बना है।
★ हालाँकि पिछले वर्ष की तरह ऑस्ट्रेलियाई चने के बल्क सौदे अभी नहीं हुए हैं और आयात भी सीमित है, फिर भी भारतीय बाजार नई विदेशी फसल को लेकर सशंकित है — सभी जानते हैं कि यह चना अंततः भारत में ही आयात होगा।
★ आई-ग्रेन इंडिया का मानना है कि वर्तमान स्तर पर चना काफी सस्ता माना जा सकता है। यदि आगामी दिनों में माँग सुधरी तो कीमतों में तेजी की संभावना नकारा नहीं जा सकती।
★ किसानों के हित में आवश्यक है कि नई फसल आने से पहले सरकार आयात शुल्क में वृद्धि पर विचार करे, अन्यथा दलहन की ओर किसानों का रुझान कमजोर हो सकता है। उदाहरण के रूप में, इस सीज़न मटर और मसूर के कम भाव का प्रभाव बोवाई पर दिखाई दे रहा है — दोनों फसलों का रकबा घटने के संकेत स्पष्ट हैं।
महत्वपूर्ण सूचना:
उपरोक्त रिपोर्ट केवल जानकारी के लिए है। आई-ग्रेन इंडिया किसी भी प्रकार के लाभ या हानि की जिम्मेदारी नहीं लेता और न ही बाजार में किसी विशेष दिशा (तेजी या मंदी) का समर्थन करता है। कृपया कोई भी निर्णय अपने विवेक और समझदारी से लें।
