News Capsule/न्यूज कैप्सूल: USDA: भारत में 2025-26 में मक्का उत्पादन और खपत बढ़ी, स्टॉक में तेज गिरावट। अब आगे क्या ?
01-Dec-2025 11:09 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: USDA: भारत में 2025-26 में मक्का उत्पादन और खपत बढ़ी, स्टॉक में तेज गिरावट। अब आगे क्या ?
★ USDA ने भारत के लिए 2025-26 सीजन के मक्का उत्पादन, उपलब्धता और मांग के अनुमान जारी किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष उत्पादन में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
उत्पादन और उपलब्धता
★ 2025-26 में मक्का उत्पादन 430 लाख टन रहने का अनुमान है, जबकि 2024-25 में यह 422 लाख टन था। कुल उपलब्धता भी मामूली बढ़कर 458 लाख टन हो गई है, जो पिछले वर्ष 454 लाख टन थी.
खपत
★ 2025-26 में मक्का की खपत 440 लाख टन अनुमानित है, जो 2024-25 के 425 लाख टन और 2023-24 के 379 लाख टन से अधिक है। USDA का कहना है कि खपत में यह बढ़ोतरी मुख्यतः देश में एथेनॉल उत्पादन की बढ़ती मांग के कारण है।
बकाया स्टॉक
★ बकाया स्टॉक में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 2025-26 में एंडिंग स्टॉक घटकर 14.53 लाख टन रहने का अनुमान है, जबकि 2024-25 में यह 23 लाख टन था।
★ हालांकि USDA के आंकड़े तेजी की ओर संकेत देते हैं, लेकिन घरेलू बाज़ार की स्थिति इससे अलग है। भारत में बढ़ते उत्पादन के चलते गोदामों में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। पिछले इथेनॉल टेंडर में मात्रा बेहद कम रहने से एथेनॉल निर्माताओं को झटका लगा था। अब नजरें आगामी टेंडर पर होंगी कि उसमें कितनी मात्रा का आवंटन आता है।
कैसे रहेंगे बाजार
★ बढ़ते उत्पादन, उच्च स्टॉक और एथेनॉल की कम खरीद के कारण मक्का की कीमतों में निरंतर गिरावट देखी जा रही है। भविष्य में भी कीमतों पर दबाव बरकरार रहने की संभावना है।
