News Capsule/न्यूज कैप्सूल: ऊंची कीमतों के कारण घट रहा है सूरजमुखी तेल आयात

07-Feb-2026 08:34 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: ऊंची कीमतों के कारण घट रहा है सूरजमुखी तेल आयात
★ तेल वर्ष नवम्बर 2025 से जनवरी 2026 तक सूरजमुखी तेल आयात 4 साल के निम्न स्तर पर पहुंचा।
★ वहीँ दूसरी ओर सस्ता होने के कारण पाम तेल का आयात बढ़ा।
★ प्रति माह सूरजमुखी तेल आयात 2-2.5 लाख टन की औसत मात्रा में हो रहा है, ब्लैक सी संभाग में क्रूड सूरजमुखी तेल के मार्च डिलीवरी के लिए CIF भाव 1420$/टन पहुंचे वहीँ दूसरी अर्जेंटीना सूरजमुखी तेल ब्लैक सी संभाग की कीमतों से 10-20$ का डिस्काउंट दे रहा है
★ क्रूड पाम तेल के 1165$ व क्रूड सोया तेल के 1255$/टन चल रहे हैं।
★ तेल वर्ष 2024-25 में सूरजमुखी तेल आयात 26.5 लाख टन में सिमट सकता है जो गत वर्ष 30 लाख टन था।
★ सस्ती कीमतों के कारण दिसंबर के मुकाबले जनवरी में पाम तेल आयात 51% बढ़ा जबकि सूरजमुखी तेल का 23% घटा।