OMSS के तहत बिक्री रुकने का असर
09-Dec-2025 12:34 PM
OMSS के तहत बिक्री रुकने का असर
★ बुधवार से गेहूं की ओपन मार्केट सेल के तहत होने वाली ई-नीलामी रोक दी गई है। 2025-26 के लिए शुरू हुई नीलामी में बिक्री बेहद कमजोर रही और पिछले ऑफर का केवल लगभग 40% गेहूं ही बिक सका।
★ एफसीआई ने 12 नवंबर से नीलामी शुरू की थी और कम उठाव के चलते साप्ताहिक से पखवाड़ेवार नीलामी की गई, पर इसके बाद भी खरीदारों की रुचि सीमित रही। पंजाब, हरियाणा जैसे कुछ राज्यों में अच्छी मांग दिखी, जबकि कई राज्यों में बिक्री कमजोर रही।
★ नीलामी पर अचानक रोक से बाजार में अटकलें तेज हो गई हैं।
★ नीलामी कब शुरू होगी, अभी कहना मुश्किल है, परन्तु जनवरी से खुलने की संभावनाएं दिख रही हैं।
★ सरकार ने इस वर्ष भी 30 लाख टन गेहूं बिक्री का लक्ष्य तय किया है।
★ शुक्रवार को दिल्ली गेहूं 2770 पर बंद हुआ था। बिक्री बंद होने के बाद कीमतों में सुधार देखा गया—कल दिल्ली गेहूं 2790 पर बंद हुआ था, जो आज 2810 पर खुला।
★ इन 4 दिनों में लगभग 40 रुपये/क्विंटल की तेजी दर्ज की गई।
★ आई-ग्रेन इंडिया का मानना है कि कीमतें मौजूदा स्तर पर टिकी रह सकती हैं
महत्वपूर्ण सूचना:
उपरोक्त रिपोर्ट केवल जानकारी के लिए है। आई-ग्रेन इंडिया किसी भी प्रकार के लाभ या हानि की जिम्मेदारी नहीं लेता और न ही बाजार में किसी विशेष दिशा (तेजी या मंदी) का समर्थन करता है। कृपया कोई भी निर्णय अपने विवेक और समझदारी से लें।
