पिंक स्टेम बोरर के हमले से मालवा के कई जिलों में किसानों ने गेहूं की दोबारा की बिजाई
02-Dec-2024 08:44 AM
पिंक स्टेम बोरर के हमले से मालवा के कई जिलों में किसानों ने गेहूं की दोबारा की बिजाई
★ पंजाब के कई जिलों पटियाला, बठिंडा, मंसा, संगरूर, और बारनाला में पिंक स्टेम बोरर के कारण नहीं हो पाया थे सहीं अंकुरण, जिससे गेहूं की फिर से बुआई करनी पड़ रही है।
★ पंजाब कृषि विश्वविद्यालय ने कहा कि अभी चिंता की बात नहीं है, क्योंकि कीट के विकास और फैलाव में तापमान के गिरने के साथ कमी आएगी। पिंक स्टेम बोरर आमतौर पर धान के खेतों में पाया जाता था, लेकिन अब यह गेहूं के फसल में भी दिखाई दे रहा है।
★ कृषि विभाग के अधिकारी पहले ही खेतों का निरीक्षण कर रहे हैं ताकि फसल के नुकसान का आकलन किया जा सके।
★ मुख्य कृषि अधिकारी सलाह दी है कि वे फसल को फिर से बोने के बजाय कीटनाशक का इस्तेमाल करें।
★ बुआई के दौरान उच्च तापमान के कारण पिंक स्टेम बोरर का फैलाव हुआ था। जैसे-जैसे तापमान गिरता जाएगा, इसका प्रसार कम हो जाएगा।
