Home News

प्रतिकूल मौसम से कनाडा में काबुली चना की क्वालिटी प्रभावित

28-Sep-2026 03:41 PM

प्रतिकूल मौसम से कनाडा में काबुली चना की क्वालिटी प्रभावित

हैलीफैक्स। कनाडा में 2026-27 के मार्केटिंग सीजन में काबुली चना का बाजार काफी हद तक फसल की क्वालिटी से प्रभावित होने की आशंका है। उद्योग -व्यापार क्षेत्र के विश्लेषणों का कहना है कि चना की लगभग 40 प्रतिशत फसल अभी खेतो में ही खड़ी है जिसकी कटाई-तैयारी होनी बाकी है। लेकिन मौसम की हालत फसल के लिए अनुकूल नहीं है। हालांकि इस वर्ष कनाडा में लगभग 5 लाख एकड़ क्षेत्र में चना की बिजाई हुई है जो विशाल बकाया स्टॉक को देखते हुए काफी ऊंचा रकबा माना जाता है। .इसमें से काबुली चना का क्षेत्रफल 94 प्रतिशत तथा देशी चना का रकबा 6 प्रतिशत रहा। 

चना की लगभग 83 प्रतिशत बिजाई अकेले ससकैच्वान प्रान्त में हुई जो कनाडा का सबसे प्रमुख कृषि उत्पादक प्रान्त है इस राज्य में अगस्त के अंतिम एवं सितंबर के शुरुवाती सप्ताहों के दौरान अत्यंत जोरदार वर्षा हुई। इससे खासकर फसल की क्वालिटी पर गहरा प्रतिकूल असर वर्षा हुई। इससे खासकर फसल की क्वालिटी पर गहरा प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। विश्लेषण के अनुसार चालू सीजन के दौरान कनाडा में 3.20 लाख टन काबुली तथा 22 हजार टन देसी के साथ कुल 3.42 लाख टन चना का उत्पादन होने का अनुमान है। 

उधर सरकारी संस्था-स्टैट्स्कैन ने इस 2.36 लाख टन काबुली चना का विशाल बकाया अधिशेष स्टॉक मौजूद रहने का अनुमान लगाया है जिसे मिलाकर चना की कुल उपलब्धता बढ़कर 5.80 लाख टन के करीब पहुंच सकती है। यह अत्यंत ऊंचा स्टॉक होगा जो बाजार भाव पर दबाव बढ़ा सकता है एक अन्य विश्लेषण का कहना है कि इस बार कनाडा में चना का अक्ल उत्पादन 4 लाख टन के आस-पास पहुंच जाएगा। विश्लेषक ने चना का बकाया स्टॉक भी 2.50 से 2.75 लाख टन के बीच आंका है। 

लेकिन तमाम विश्लेषक इस बात से सहमत है कि काबुली चना की क्वालिटी पूरी तरह प्रभावित हुई है इसलिए निर्यात उद्देश्य के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले काबुली चना का सीमित स्टॉक मौजूद रह सकता है।