रबी बिजाई रिपोर्ट
17-Dec-2024 08:55 AM
रबी बिजाई रिपोर्ट
★ सरकार द्वार दिए गये आकड़ों के अनुसार गेहूं, धान, चना, मक्का की बिजाई बढ़ी, अन्य फसल जैसे मसूर, उड़द, मूंग, जौ, ज्वार, सरसों, मूंगफली की घटी।
★ आकड़ों से साफ ज़ाहिर है कि किसान केवल वही फसल की बिजाई करना चाहता है जिसकी कीमतें अधिक हो।
★ सरसों बिजाई में सबसे अधिक गिरावट देखी गयी। सरसों उत्पादक क्षेत्र में किसानों ने गेहूं और चना को दी प्राथमिकता।
★ राजस्थान में जौ की जगह गेहूं बिजाई बढ़ती दिख रही है।
★ गेहूं बिजाई गत वर्ष से 3.1% घटकर 293.11 लाख हेक्टेयर पहुंची। जबकि सरसों बिजाई 5.5% लुढ़ककर 85.56 लाख हेक्टेयर में गिरी।
★ राजस्थान में सरसों बिजाई के दौरान तापमान भी ऊंचा रहा।
★ सभी दलहन की बिजाई गत वर्ष के लगभग बराबर, चना बिजाई 1.9% उछलकर 84.42 लाख हेक्टेयर व मसूर की 0.26 लाख हेक्टेयर घटकर 16 लाख पहुंची।
चालू वर्ष में सरकार द्वारा रखा गया रबी उत्पादन लक्ष्य
रबी फसल: उत्पादन लक्ष्य (लाख टन में)
गेहूं: 1150
चावल: 145.5
मक्का: 120
चना: 136.5
मसूर: 16.5
सरसों: 138
जौ: 22.5
कुल (अन्य फसल सहित): 1645.5
