राजस्थान में रबी फसलों की बुवाई प्रगति: 25 नवंबर तक 72% कार्य पूर्ण

28-Nov-2024 12:11 PM

राजस्थान में रबी फसलों की बुवाई प्रगति: 25 नवंबर तक 72% कार्य पूर्ण
★ 25 नवंबर तक कुल 86.52 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में रबी फसलों की बुवाई पूरी हो चुकी है, पिछले साल के 79.72 लाख हेक्टेयर के मुकाबले 8.52% अधिक।
★ गेहूं, चना, और जौ की बुवाई में देखी गई वृद्धि। गेहूं बुवाई बढ़कर 8.53 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गई, जो पिछले साल 14.40 लाख हेक्टेयर थी।
★ चना बिजाई बढ़कर 18.53 लाख हेक्टेयर हुई, पिछले साल 16.42 लाख हेक्टेयर से अधिक। चने की बुवाई का लक्ष्य 22.50 लाख हेक्टेयर रखा गया। जौ बिजाई 2.89 लाख हेक्टेयर पहुंची जो पिचले वर्ष इसी अवधि के दौरान 2.26 लाख हेक्टेयर थी।
★ सरसों की बुवाई में देखि गई गिरावट। अब तक 31.64 लाख हेक्टेयर में सरसों की बुवाई हुई है, जो पिछले साल के 39.7 लाख हेक्टेयर के मुकाबले कम है। इस सीजन में सरसों की बुवाई का लक्ष्य 40.50 लाख हेक्टेयर निर्धारित है। तिल बिजाई 74,000 हेक्टेयर और अलसी की 10,000 हेक्टेयर पहुंची।
★ राजस्थान में रबी फसलों की बुवाई पिछले साल की तुलना में बेहतर गति से हो रही है। हालांकि, सरसों की बुवाई लक्ष्य से पीछे है, जो चिंता का विषय है। गेहूं, चना और जौ जैसे प्रमुख फसलों की बुवाई में अच्छी वृद्धि से प्रदेश की कृषि उत्पादकता में सुधार की उम्मीद है।