रोलर फ्लोर मिलर्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (RFMFI) ने कल ANNUAL WHEAT SURVEY REPORT 2026 जारी की
25-Apr-2026 08:34 AM
रोलर फ्लोर मिलर्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (RFMFI) ने कल ANNUAL WHEAT SURVEY REPORT 2026 जारी की
★ इस मीटिंग में खाद्य सचिव भी शामिल हुए।
★ RFMFI के प्रेसिडेंट ने कहा कि गत वर्ष गेहूं व्यापार काफी चुनौतीपूर्ण रहा, कीमतों में उठा-पटक देखी गयी।
★ गत वर्ष ट्रांसपोर्टेशन व पैकिंग की लागत भी बढ़ी, साथ ही विश्व में चल रहे युद्ध के कारण ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट बढ़ी व मार्जिन घटा।
★ सरकार को गेहूं व्यापार में पारदर्शिता लानी होगी।
★ OMSS के तहत कब कितना व कैसे गेहूं बेचा जाए इस पर भी समय रहते सूचना देनी चाहिए।
★ सरकार को पोर्टल पर समय-समय पर गेहूं स्टॉक की जानकारी देनी चाहिए ताकि उद्योग उसी हिसाब से काम करे।
★ गेहूं उत्पाद निर्यात खोला गया, गेहूं निर्यात खोले जाने के बाद विशेष मात्रा में निर्यात नहीं हुआ क्योकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार बहुत ऊंचे हैं।
★ सरकार को निर्यात बढ़ाने के लिए या तो फ्रेट में या फिर निर्यात पर इंसेंटिव देना चाहिए।
