राष्ट्रीय सहकारी महासंघों के विकास हेतु रोडमैप की तैयारी
13-Feb-2025 06:07 PM
नई दिल्ली । केन्द्र सरकार राष्ट्रीय स्तर के सहकारी महासंघों के विकास के लिए एक रोड मैप तैयार कर रही है जबकि ग्रामीण स्तर पर सक्रिय प्राथमिक सहकारी समितियों ने रेलवे टिकट की बुकिंग का ऑफर देना आरंभ कर दिया है कर हवाई जहाज के टिकट की बुकिंग भी वहां जल्दी शुरू हो जाएगी।
सहकारिता मंत्रालय की संसदीय स्थायी समिति की पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए केन्द्रीय सहकारिता मंत्री ने सदस्यों को इस मंत्रालय की उपलब्धियों के बारे में जानकारी देते हुए सदस्यों को कुछ आगामी परियोजनाओं से भी सूचित किया।
मंत्री महोदय ने समिति को बताया कि सहकारिता के क्षेत्र से सम्बद्ध राष्ट्रीय स्तर के महासंघों के त्वरित विकास के लिए एक रोड मैप तैयार किया गया है। उर्वरक निगमों (सहकारी संघों), कृभको तथा इफ्फको के साथ-साथ राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबो) के सहयोग से इन महासंघों के विकास विस्तार का प्रयास किया जाएगा।
सहकारिता मंत्री के अनुसार प्राथमिक करसिहि क्रम समितियों (पैक्स) के लिए मॉडल उप नियमों का निर्माण किया गया है जो आर्थिक दृष्टि से लाभदायक साबित होगा।
इसे सभी राज्यों में अपनाया गया है और इनमें से अनेक समितियों (पैक्स) ने अन्य गतिविधियों एवं क्षेत्रों में अपने कारोबार का विस्तार करना शुरू कर दिया है।
20 से अधिक गतिविधियों में पैक्स अब संलग्न है और उसने कुल जरुरी सेवाएं उपलब्ध करवाना आरंभ कर दिया है। इसमें कॉमन सर्विस सेंटर तथा जन औषधि केन्द्र भी शामिल है। जो पैक्स अभी रेलवे टिकट की बुकिंग करने में संलग्न है वे शीघ्र ही हवाई जहाज के टिकट की बुकिंग करने में भी सक्षम हो जाएगी।
राष्ट्रीय स्तर पर सहकारी संस्थाओं का आंकड़ा लगभग तैयार है और इसके बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
