सीजन में नवंबर में हुई सबसे कम क्रशिंग: मरुधर ट्रेडिंग एजेंसी, जयपुर

02-Dec-2024 02:15 PM

सीजन में नवंबर में हुई सबसे कम क्रशिंग: मरुधर ट्रेडिंग एजेंसी, जयपुर
★ मार्च से शुरू हुए सीजन में नवंबर तक 92 लाख टन सरसों की हुई क्रशिंग, सीजन में मार्च में सबसे अधिक 13 लाख टन और नवंबर में सबसे कम 8 लाख टन की क्रशिंग गई थी।
★ हैफेड और नफेड के पास 27.5 लाख टन पुरानी और नई सरसों थी, जिसमें से नवंबर तक 13 लाख टन की बिक्री की गई, दोनों एजेंसियों के पास अभी भी 14.5 लाख टन सरसों का स्टॉक उपलब्ध था। 
★ 4 सितंबर 2024 को दिए गए आंकड़ों के अनुसार सीजन 24-25 के दौरान उत्पादन 108 लाख टन, पुराना स्टॉक 12 सहित कुल उपलब्धता 120 लाख टन बैठ रही है।
★ मार्च से नवंबर तक मंडियों में 98.5 लाख टन अवाक दर्ज की गई। चालू सीजन में सबसे अधिक आवक मार्च माह में 15.5 लाख टन और सबसे कम 3.5 लाख टन नवंबर में देखी गई।
★ किसानों के पास 9.5 लाख टन सरसों उपलब्ध।
★ प्रोसेसर्स और स्टॉकिस्ट के पास क्रशिंग के बाद 4 लाख टन स्टॉक बचने के आंकड़े दिए गए।
★ किसानों, एजेंसियों और प्रोसेसर्स स्टॉकिस्ट के पास 28 लाख टन सरसों का स्टॉक बचने की उम्मीद।