साप्ताहिक समीक्षा - चीनी

29-Nov-2025 06:56 PM

मांग एवं आपूर्ति के अनुरूप चीनी बाजार में मिश्रित रुख
 
नई दिल्ली। चीनी के घरेलू बाजार भाव एवं मिल डिलीवरी मूल्य में 22-28 नवम्बर वाले सप्ताह के दौरान मिश्रित रुख देखा गया। मिल दिलवियरी मूल्य में सुधार देखा गया मगर हाजिर बाजार भाव कम रहा। 
मिल डिलीवरी भाव 
समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान मिल डिलीवरी मूल्य पूर्वी उत्तर प्रदेश में 4080/4170 रुपए प्रति क्विंटल के पिछले स्तर पर बरकरार रहा लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तथा मध्य प्रदेश में 15-15 रुपए प्रति क्विंटल, पंजाब में 70 रुपए एवं बिहार में 90 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ गया। गुजरात में इसके दाम में 50 रुपए तक की गिरावट दर्ज की गई। 
हाजिर भाव 
इसी तरह चीनी का हाजिर बाजार भाव दिल्ली में तो 4400/4500 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहा मगर कमजोर मांग के कारण इंदौर में 20 रुपए गिरकर 4130/4180 रुपए प्रति क्विंटल तथा रायपुर में 25-50 रुपए घटकर 4100/4150 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। पश्चिम बंगाल के कोलकाता मार्केट में भाव 20-30 रुपए नरम पड़कर 4330/4400 रुपए प्रति क्विंटल रह गया।
मुम्बई   
मुंबई (वाशी मार्केट) में चीनी का भाव 3880/4020 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहा और नाका पोर्ट डिलीवरी मूल्य में भी 3830/3970 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर कोई बदलाव नहीं देखा गया लेकिन महाराष्ट्र में चीनी के टेंडर मूल्य में 10 से 50 रुपए तक की वृद्धि हुई और वह बढ़कर 3700/3880 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंचा कर्नाटक में टेंडर मूल्य स्थिर रहा।
गन्ना क्रशिंग  
सभी प्रमुख उत्पादक राज्यों में गन्ना की क्रशिंग एवं चीनी के उत्पादन की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है और फरवरी-मार्च तक इसकी रफ्तार काफी तेज रहने की उम्मीद है। 
निर्यात / कोटा 
सरकार ने 15 लाख टन चीनी के निर्यात की स्वीकृति प्रदान कर दी है और दिसम्बर माह के लिए चीनी की घरेलू बिक्री का कोटा 2 लाख टन बढ़ाकर 22 लाख टन निर्धारित कर दिया है। 
उत्पादन 
पिछले सीजन के मुकाबले चालू मार्केटिंग सीजन के दौरान चीनी के घरेलू उत्पादन में 16-17 प्रतिशत का इजाफा होने का अनुमान लगाया जा रहा है जिससे इसकी उपलब्धता की स्थिति सुगम रह सकती है।