साप्ताहिक समीक्षा-चना

06-Dec-2025 07:49 PM

चना बाजार में गिरावट: बढ़ती उपलब्धता और कमजोर मांग से कीमतों पर दबाव

नई दिल्ली। चालू सप्ताह के दौरान चना बाजार में गिरावट का रुख देखने को मिला। ऊँचे भावों पर ग्राहकी सुस्त रहने के कारण व्यापारियों ने खरीदारी से दूरी बनाई रखी। इसी बीच, पोर्ट पर ऑस्ट्रेलियाई चना की बढ़ती उपलब्धता ने स्टॉकिस्टों और आयातकों को तेजी से बिकवाली करने के लिए प्रेरित किया, जिससे बाजार में दबाव और बढ़ गया। बढ़ती बिकवाली तथा चना दाल और बेसन की मांग में अपेक्षित सुधार न होने के कारण चना के भाव लगातार नरम बने हुए हैं। खुदरा और थोक दोनों स्तरों पर मांग कमजोर पड़ी है, जिसका सीधा असर कीमतों पर दिख रहा है। इधर, केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मौजूदा रबी सीजन में चना की बुवाई क्षेत्र में वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले वर्ष के 60.13 लाख हेक्टेयर की तुलना में इस बार रकबा बढ़कर 62.49 लाख हेक्टेयर हो गया है। बढ़ा हुआ रकबा आने वाले समय में उत्पादन में वृद्धि का संकेत देता है, जिससे बाजार में आपूर्ति और बढ़ने की संभावना है। बाजार जानकारों का कहना है कि जब तक मांग में सुधार नहीं आता, तब तक चना कीमतों पर दबाव बना रह सकता है। दाल मिलर्स की लिवाली शांत बनी रहने से  दिल्ली चना की कीमतों में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में मध्य प्रदेश लाइन 5550/5575 रुपए व राजस्थान लाइन 5625/5650 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
पोर्ट 
आयातकों की बिकवाली का दबाव बढ़ने व लिवाली शांत पड़ने इस साप्ताह आयातित चना में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा देखा गया। और इस मंदे  के साथ भाव मुंबई तंज़ानिया 5250 रुपए नवाशेवा ऑस्ट्रेलिया 5450/5500 रुपए व मुंद्रा 5350 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
राजस्थान   
लिवाली  कमजोर पड़ने से  इस साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी देखी गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 4800/5250 रुपए जयपुर 5650 रुपए बीकानेर 5300/5350 रुपए किशनगढ़ 5000/5250 रुपए व कोटा 4600/5100 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
महाराष्ट्र 
बढे भावो पर बिकवाली का दबाव बढ़ने व मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 5500/5850 रुपए लातूर 5400 रुपए अकोला 5650 रुपए नागपुर 5650/5675 रुपए व अहमदनगर 5500/5700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
मध्य प्रदेश
ग्राहकी का अभाव बना रहने से  इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल का नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5100/5300 रुपए गंजबासोदा 5000/5400 रुपए सागर 4800/5300 रुपए कटनी 5500/5550 रुपए व इंदौर 5550/5700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
अन्य 
मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान कानपुर चना की कीमतों में 25/ रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में 5650/5675 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार रायपुर चना में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में 5600/5800 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। 
चना दाल    
ग्राहकी सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 50 रुपए क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 6550/6825 रुपए भाटापरा 6850/7000 रुपए कटनी 6900 रुपए,गुलबर्गा 6800/6900 रुपए जलगांव 6700/7300 रुपए इंदौर 6600/6750 रुपए जयपुर 6375 रुपए व कानपुर 6600/6700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।