साप्ताहिक समीक्षा-चना
30-Nov-2024 08:04 PM
मांग में सुधार होने से चना की कीमतों में सुधार
नई दिल्ली। बिकवाली कमजोर पड़ने व मांग में सुधार होने से चालू साप्ताह के दौरान चना की कीमतों में सुधार दर्ज किया गया। हालांकि सप्ताहांत में ग्राहकी का समर्थन न मिलने से कीमतों में गिरावट देखी गयी।ऑस्ट्रेलिया के चना उत्पादक क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण कटाई में देरी हो रही है, जिससे किसानों को चना की डिलीवरी में परेशानी हो रही है। इस कारण निर्यात में भी देरी हो रही है, जिससे आगे कीमतों को समर्थन मिल सकता है। ऑस्ट्रेलियाई देसी चने की कीमत वर्तमान में स्थानीय बाजार में मजबूत बनी हुई है, जो इस सप्ताह गंतव्य बाजारों में रिपोर्ट किए गए व्यापार गतिविधियों से प्रभावित है। भारत में, ऑस्ट्रेलियाई देसी चने की बल्क वेसल ट्रेड की कीमत इस सप्ताह लगभग USD 695/MT (J) CNF भारत पर रिपोर्ट की गई है, जबकि CHK1 (24/25) के लिए तैयार शिपमेंट के लिए खरीदार USD 750/MT की बोली लगा रहे हैं। लिवाली बनी रहने से दिल्ली चना की कीमतों में इस साप्ताह 25 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहंत में मध्य प्रदेश लाइन 6875/6900 रुपए व राजस्थान लाइन 6975/7000 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
पोर्ट
बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान मुंबई तंज़ानिया चना की कीमतों 100 रुपए व ऑस्ट्रेलिया चना में 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी देखी गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहंत में तंज़ानिया 6400/6450 रुपए व ऑस्ट्रेलिया पुराना 6700 रुपए नया 7000 रुपए प्रति क्विंटल हो गया।
राजस्थान
बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बढ़ने से इस साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 5700/6500 रुपए जयपुर 6925/7025 रुपए बीकानेर 6500/6600 रुपए किशनगढ़ 5000/6300 रुपए व कोटा 5000/6350 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
महाराष्ट्र
दाल मिलर्स की मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 6500/7100 रुपए अकोला 6900/6950 रुपए नागपुर 6975/7000 रुपए उदगीर 5500/6800 रुपए व अहमदनगर 6600/6800 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
मध्य प्रदेश
स्टाकिस्टों की बिकवाली बढ़ने व मांग बढ़ने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 6600/6650 रुपए गंजबासोदा 6200/6800 रुपए सागर 5800/6400 रुपए दमोह 5700/6250 रुपए कटनी 6725/6775 रुपए व इंदौर 6700/6850 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
कर्नाटक
उपलब्धता कमजोर बनी रहने व लिवाली बढ़ने से इस साप्ताह कर्नाटक चना की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 7100/7400 रुपए बीदर 6100/6565 रुपए गदग 6040/6771 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
अन्य
चौतरफा तेजी के सपोर्ट व लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान रायपुर चना 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त के साथ भाव सप्ताहांत में 6700/6850 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार कानपुर चना में भी इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर सप्ताहांत में 6900 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
चना दाल
चना की तेजी के समर्थन से चालू साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 50/100 रुपए क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में दिल्ली 8100/8500 रुपए भाटापरा 8450 रुपए कटनी 8250 रुपए,गुलबर्गा 8600/8700 रुपए जलगांव 8200 रुपए इंदौर 7900/8200 रुपए जयपुर 7975 रुपए व कानपुर 8050/8150 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
