साप्ताहिक समीक्षा-चना
14-Dec-2024 08:29 PM
दाल मिलर्स की मांग मजबूत होने से चना की कीमतों में बढ़त
नई दिल्ली। घटे भावो पर बिकवाली शांत पड़ने व लिवाली बेहतर होने से सप्तहांत में चना की कीमतों में तेजी का रुख रहा। बाजार में चना की उपलब्धता कमजोर बनी रहने से स्टाकिस्टों में चना की बिकवाली गति धीमी की व बड़ी कंपनियों की मांग निकलने से बढ़ती कीमतों को समर्थन मिल रहा। मध्य प्रदेश के इंदौर संभाग में इस चना की बिजाई कमजोर चल रही है किसानो का रुझान गेहूं की फसल की तरफ अधिक है। इसी प्रकार राजस्थान के बीकानेर लाइन में भी चना की बिजाई गत वर्ष से कम बतायी जा रही। दाल मिलर्स की मांग मजबूत बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली चना की कीमतों 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहंत में मध्य प्रदेश लाइन 6800/6825 रुपए व राजस्थान लाइन 6900/6925 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
पोर्ट
देसी चना की तेजी के समर्थन से आयातित चना में भी मिलर्स की सक्रियता बढ़ी जिस कारण चालू साप्ताह के दौरान मुंबई तंज़ानिया चना की कीमतों 50 रुपए व ऑस्ट्रेलिया चना में 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और इस बढ़त के साथ भाव सप्ताहंत में तंज़ानिया 6350/6400 रुपए व ऑस्ट्रेलिया पुराना 6600 रुपए नया 6700/6800 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
राजस्थान
स्टाकिस्टों की बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बढ़ने से इस साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 5600/6300 रुपए जयपुर 6800/6850 रुपए बीकानेर 6400/6500 रुपए किशनगढ़ 5500/6300 रुपए व कोटा 5000/6100 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
महाराष्ट्र
दाल मिलर्स सक्रियता बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 6500/7100 रुपए अकोला 6875/6900 रुपए नागपुर 6900 रुपए उदगीर 6000/6800 रुपए व अहमदनगर 6700/6900 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
मध्य प्रदेश
स्टाकिस्टों की बिकवाली कमजोर पड़ने व मांग बढ़ने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 75/100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 6300/6400 रुपए गंजबासोदा 6200/6600 रुपए सागर 5500/6200 रुपए दमोह 5700/6200 रुपए कटनी 6600/6675 रुपए व इंदौर 6600/6800 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
कर्नाटक
उपलब्धता कमजोर बनी रहने व लिवाली बढ़ने से इस साप्ताह कर्नाटक चना की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 7100/7500 रुपए बीदर 5381/5869 रुपए गदग 6190/6590 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
अन्य
चौतरफा के तेजी के समर्थन व लिवाली बेहतर होने से चालू साप्ताह के दौरान रायपुर चना 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त के साथ भाव सप्ताहांत में 6750/6850 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार कानपुर चना में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर सप्ताहांत में 6850 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
चना दाल
मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान दाल की कीमतों में 100/200 रुपए क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में दिल्ली 8000/8400 रुपए भाटापरा 8350 रुपए कटनी 8075 रुपए,गुलबर्गा 8600/8700 रुपए जलगांव 8000 रुपए इंदौर 7800/8100 रुपए जयपुर 7775 रुपए व कानपुर 7900/8000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
