साप्ताहिक समीक्षा-चना
05-Apr-2025 07:27 PM
मांग मजबूत बनी रहने से चना की कीमतों में बढ़त जारी
नई दिल्ली। बाजार में चने की मांग लगातार मजबूत बनी हुई है। कमजोर बिकवाली व मजबूत मांग के चलते चना की कीमतों में इस साप्ताह भी तेजी का रुख रहा। स्टाकिस्टों व दाल मिलर्स की सक्रियता बनी रहने से बढ़ती कीमतों को समर्थन मिला रहा। किसान चना की बिकवाली धीमी गति से कर रहे है जिस कारण उत्पादक मंडियों में आवक के दबाव नहीं बन रहा है।स्टाकिस्टों की मजबूत मांग की देखते हुए चना की कीमतों में और तेजी देखी जा सकती है। दाल मिलर्स की लिवाली बेहतर होने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली चना की कीमतों में 175 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहंत में मध्यप्रदेश लाइन 5725/5775 रुपए व राजस्थान लाइन 5825/5875 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
पोर्ट
पोर्ट पर आयातित चना की उपलब्धता कमजोर पड़ने व आयातकों की बिकवाली शांत पड़ने से चालू साप्ताह दौरान आयतीति चना की कीमतों में 200/275 रुपए प्रति क्विंटल की अच्छी तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहंत में तंज़ानिया 5700 रुपए व नवा सेवा ऑस्ट्रेलिया 5900 रुपए व मुंद्रा 5800 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
राजस्थान
दाल मिलर्स व स्टाकिस्टों की लिवाली बेहतर होने से इस साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में 100/250 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 4500/5200 रुपए जयपुर 5775 रुपए बीकानेर 5400/5900 रुपए किशनगढ़ 5400/5450 रुपए व कोटा 5300/5550 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
महाराष्ट्र
उत्पादक मंडियों में आवक का दबाव कम होने व मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 150/250 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 5500/6150 रुपए अकोला 6050/6125 रुपए नागपुर 6050/6100 रुपए उदगीर 5500/5800 रुपए व अहमदनगर 5700/5900 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
मध्य प्रदेश
मांग बेहतर बनी रहने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 150/200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5700/5900 रुपए गंजबासोदा 5200/5800 रुपए सागर 5400/5850 रुपए कटनी 6000/6050 रुपए व इंदौर 5900/6100 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
अन्य
चौतरफा तेजी के समर्थन व लिवाली बेहतर होने से चालू साप्ताह के दौरान रायपुर चना की कीमतों में 150 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में 6100/6175 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार कानपुर चना में भी इस साप्ताह 150 रुपए प्रति क्विंटल की अच्छी बढ़त देखी गयी और इस बढ़त के साथ भाव सप्ताहांत में 6025 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
चना दाल
चना की तेजी के समर्थन व मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 100/200 रुपए क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में दिल्ली 6850/7150 रुपए भाटापरा 7050 रुपए कटनी 7300 रुपए,गुलबर्गा 7600/7800 रुपए जलगांव 7200 रुपए इंदौर 6950/7150 रुपए जयपुर 6750 रुपए व कानपुर 7000/7100 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
