साप्ताहिक समीक्षा-मूंग
05-Apr-2025 08:04 PM
मूंग की कीमतों में सुधार
नई दिल्ली। मांग में सुधार होने से चालू साप्ताह के दौरान मूंग की कीमतों में सुधार दर्ज किया गया। उत्पादक मंडियों में मूंग की आवक सिमित बनी रहने व दाल मिलर्स की सक्रियता बढ़ने से कीमतों को समर्थन मिला। दाल मिलर्स की लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली मूंग की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव 7500/8050 रुपए प्रति क्विंटल हो गए।
राजस्थान
बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान राजस्थान की मंडियों में मूंग की कीमतों 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और सप्ताहांत में भाव जोधपुर 6400/7600 रुपए जयपुर 7100/8000 रुपए नागौर 7200/8200 रुपए मेड़ता 7200/7800 रुपए व किशनगढ़ 6500/7500 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
मध्य प्रदेश
मांग सामान्य बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश मूंग की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की घट बढ़ देखी गयी और भाव सप्ताहांत में पिपरिया 6000/7200 रुपए इंदौर 7500/8000 रुपए व जबलपुर 5000/7500 रुपए प्रति क्विंटल पर रह गयी।
कर्नाटक
बिकवाली व लिवाली सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक मूंग की कीमतों में कोई हल चल नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहंत में गुलबर्गा 3500/8200 रुपए बीदर 7286/8102 रुपए हुबली 6600/7000 रुपए व गदग 7223/7769 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
लिवाली शांत बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र मूंग की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और सप्ताहांत में भाव सोलापुर 7200/8300 रुपए लातुर 4000/7000 रुपए अकोला 6200/8550 रुपए ,बार्शी 6000/7000 रुपए,अहमदनगर 6000/8000 रुपए व खामगाव 5000/6700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
ग्राहकी का अभाव बना रहने चालू साप्ताह के दौरान राजकोट मूंग की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में 7000/7700 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
मूंग दाल
मांग सुस्त बनी रहने से गत साप्ताह के दौरान मूंग दाल की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में दिल्ली 10000/12350 रुपए जोधपुर 9900/9950 रुपए जयपुर 9500 रुपए भाटापारा 9500/10000 रुपए जलगांव 10300 रुपए व इंदौर 9100/9700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
