साप्ताहिक समीक्षा-मूंग

31-May-2025 08:17 PM

आवक का दबाव बढ़ने से मूंग में लिवाल शांत  

नई दिल्ली। प्रमुख उत्पादक मंडियों में ग्रीष्मकालीन नई मूंग की आवक में तेजी और मांग में सुस्ती के चलते इस सप्ताह मूंग की कीमतों में गिरावट का रुख देखा गया है। मंडियों में आवक बढ़ने के साथ ही स्टॉकिस्टों द्वारा बिकवाली में तेजी आई है, जिससे बाजार पर दबाव और बढ़ गया है। सरकारी एजेंसी नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (NAFED) भी मूंग की निरंतर बिक्री कर रही है, जिससे कीमतों को समर्थन नहीं मिल पा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि मांग में सुधार नहीं हुआ और नफेड की बिक्री इसी तरह जारी रही तो निकट भविष्य में मूंग की कीमतों में और गिरावट आ सकती है। बिकवाली का दबाव बढ़ने व दाल मिलर्स की लिवाली कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली मूंग की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव  मध्य प्रदेश लाइन 7750/7800  रुपए व उत्तर प्रदेश लाइन 7150/7500 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। 
राजस्थान 
बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान राजस्थान की मंडियों में मूंग की कीमतों 50/100 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा  देखा गया और सप्ताहांत में भाव  जोधपुर 6300/7250 रुपए जयपुर 6800/7700 रुपए नागौर 7000/7500 रुपए  मेड़ता 7000/7800 रुपए व किशनगढ़ 5000/6800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।   
मध्य प्रदेश
उत्पादक मंडियों में इस साप्ताह ग्रीष्मकालीन नयी मूंग की आवक दबाव बढ़ने व मांग सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश मूंग की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में पिपरिया 5500/7200 रुपए इंदौर 7000/7500 रुपए जबलपुर 5000/7535 रुपए हरदा 7300/7750 रुपए व खिरकिया नयी 7000/7400 रुपए प्रति क्विंटल पर रह गयी।  
कर्नाटक
लिवाली सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक मूंग की कीमतों में घट बढ़ नहीं  देखी गयी और भाव सप्ताहंत में गुलबर्गा 3500/8000 रुपए यादगीर 6539/6999 रुपए हुबली 5742/6490 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
महाराष्ट्र  
लिवाली शांत बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र मूंग की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और सप्ताहांत में भाव  लातुर 6000/8100 रुपए अकोला 6000/8900 रुपए ,बार्शी 5500/6300 रुपए,अहमदनगर 6000/7500 रुपए व खामगाव 6000/7200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
अन्य  
ग्राहकी का अभाव बना रहने चालू साप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश मूंग की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में ललितपुर 6000/7400 रुपए कोंच 6550/6810 रुपए व जालौन 6551/7000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
मूंग दाल 
मांग सुस्त बनी रहने से गत साप्ताह के दौरान मूंग दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की  गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में दिल्ली 9650/12000 रुपए जोधपुर 9100/9600 रुपए जयपुर 9000 रुपए भाटापारा 9100/9700 रुपए जलगांव 9800/10100 रुपए व इंदौर 8700/9500 रुपए प्रति क्विंटल रह  गयी।