साप्ताहिक समीक्षा- मूंगफली

31-May-2025 08:52 PM

सुस्त कारोबार के कारण उत्तर प्रदेश में मूंगफली का भाव नरम 

नई दिल्ली। मूंगफली का कारोबार 24-30 मई वाले सप्ताह के दौरान सुस्त रहा। गुजरात के राजकोट में 5000/8000 बोरी की दैनिक आवक के साथ इसका दाम 5000/6000 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहा। 
राजस्थान 
राजस्थान के बीकानेर एवं महाराष्ट्र के सोलापुर में भी इसकी कीमतों में कोई तेजी-मंदी नहीं देखी गई। वहां इसका दाम क्रमश: 5200 रुपए प्रति क्विंटल एवं 6500 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। लेकिन उत्तर प्रदेश का महोबा एवं मऊरानीपुर में मूंगफली का भाव 150 रुपए एवं 355 रुपए घटकर क्रमश: 4800/5100 रुपए प्रति क्विंटल और 4600/4850 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गया। 
झांसी 
झांसी में भाव 4700/5000 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहा। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान झांसी में 1000/1100 बोरी, महोबा में 1250/1750 बोरी तथा मऊरानीपुर में 1000/1500 बोरी मूंगफली की औसत दैनिक आवक हुई। सभी मंडियों में कारोबार सुस्त देखा गया। 
मूंगफली दाना 
छिलका रहित मूंगफली के दाने में भी सामान्य से कम कारोबार होने तथा मिलर्स एवं निर्यातकों की मांग कमजोर रहने से कीमतों में स्थिरता का माहौल देखा गया मगर नागपुर में 60/70 काउंट वाले दाने का भाव 200 रुपए सुधरकर 9500 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। 
मूंगफली तेल 
लूज रूप में मूंगफली तेल की मांग कमजोर रहने से गुजरात के चारो प्रमुख केन्द्रों - राजकोट, गोंडल, जूनागढ़ एवं जामनगर में भाव 25-25 रुपए गिरकर 1350 रुपए प्रति 10 किलो तथा राजकोट में 15 किलो वाले तेलिया टीन पर दाम 50 रुपए घटकर 2150 रुपए रह गया। अन्य केन्द्रों में भी मूंगफली तेल के दाम में प्रति 10 किलो पर 10-20 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। राजस्थान के कोटा में ब्रांडेड मूंगफली तेल का भाव 50 रुपए घटकर 2350 रुपए प्रति टीन रह गया जिससे इसकी कमजोर मांग का संकेत मिलता है। 
मूंगफली ऑयल केक
लेकिन जयपुर एवं नेवई में फिल्टर्ड तेल का कारोबार सामान्य होने से कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखा गया। लेकिन बीकानेर में मूंगफली ऑयल केक की मांग घटने से कीमत 4000 रुपए लुढ़ककर 23000/28000 रुपए प्रति टन पर आ गया। अब प्रमुख उत्पादक राज्यों में खरीफ कालीन मूंगफली की बिजाई आरंभ होने वाली है।