साप्ताहिक समीक्षा- मूंगफली
28-Jun-2025 07:55 PM
मांग कमजोर पड़ने से मूंगफली में पिछले सप्ताह की तेजी गायब
नई दिल्ली। गत सप्ताह खासकर उत्तर प्रदेश की मंडियों में मूंगफली के दाम में अच्छी तेजी आई थी लेकिन कमजोर व्यापारिक मांग के कारण न केवल यह तेजी गायब हो गई बल्कि कीमतों में गिरावट भी आ गई।
झांसी / महोबा / मऊरानीपुर
21-27 जून वाले सप्ताह के दौरान मूंगफली का भाव झांसी में 4400/4900 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहा मगर महोबा में 100 रुपए गिरकर 4700/5100 रुपए प्रति क्विंटल तथा मऊरानीपुर में 300 रुपए घटकर 4500/4800 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गया।
राजस्थान
राजस्थान के जोधपुर में भी भाव 200 रुपए गिरकर 6500/6600 रुपए प्रति क्विंटल रह गया जबकि बीकानेर में 5250 रुपए तथा गुजरात के राजकोट में 6000/7500 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहा।
आवक
राजकोट में मूंगफली की दैनिक आवक 3000 से 6000 बोरी, झांसी में 1000-3000 बोरी, महोबा में 1100-1350 बोरी तथा मऊरानीपुर में 1650-1750 बोरी दर्ज की गई।
मूंगफली दाना
छिलका रहित मूंगफली के दाने में कारोबार सामान्य से कम होने के बावजूद कीमतों में स्थिरता बनी रही। बीकानेर में 40/50 काउंट का भाव 8500 रुपए प्रति क्विंटल, 50/60 काउंट का 8300 रुपए एवं 60/70 काउंट का दाम 8100 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। जोधपुर में भी कमोबेश यही भाव रहा। महाराष्ट्र के नागपुर में 50/60 काउंट का मूल्य 10100 रुपए प्रति क्विंटल तथा 60/70 काउंट का भाव 9500 रुपए प्रति क्विंटल के पुराने स्तर पर बरकरार रहा।
खरीद
केन्द्र सरकार ने उत्तर प्रदेश में किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 50,750 टन ग्रीष्मकालीन मूंगफली की खरीद करने की स्वीकृति दी है मगर बाजार इससे ज्यादा प्रभावित नहीं हुआ है।
मूंगफली तेल (ब्रांडेड)
लूज रूप में मूंगफली तेल में कारोबार कम होने से गुजरात के राजकोट, गोंडल, जूनागढ़ एवं जामनगर में भाव 25 रुपए गिरकर 1350 रुपए प्रति 10 किलो रह गया। राजकोट में तेलिया टीन (15 किलो) का दाम 40 रुपए की गिरावट के साथ 2165 रुपए पर आ गया। कोटा में ब्रांडेड मूंगफली तेल 2350 रुपए पर स्थिर रहा और फिल्टर्ड मूंगफली तेल का भाव जयपुर के एक ब्रांड के लिए 65 रुपए नरम रहा।
