साप्ताहिक समीक्षा- मूंगफली
14-Feb-2026 08:14 PM
अच्छी आवक एवं कमजोर मांग से यूपी में मूंगफली का भाव नरम
नई दिल्ली। प्रमुख उत्पादक राज्यों की मंडियों में मूंगफली की अच्छी आवक हो रही है लेकिन इसका कारोबार सामान्य या उससे कम देखा जा रहा है। 7-13 फरवरी वाले सप्ताह के दौरान गुजरात की राजकोट मंडी में 10-15 हजार बोरी की औसत दैनिक आवक के साथ मूंगफली का भाव 225 रुपए बढ़कर 6000/9225 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंचा लेकिन उत्तर प्रदेश (यूपी) की मंडियों में इसकी कीमतों में 400-450 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई। वहां झांसी एवं महोबा में भाव 400-400 रुपए तथा मऊरानीपुर ने 450 रुपए प्रति क्विंटल घट गया।
मूंगफली दाने
लेकिन छिलका रहित मूंगफली के दाने में तेल मिलर्स एवं निर्यतकों की मांग मजबूत रहने के कारण बीकानेर में इसका दाम 400 रुपए की वृद्धि के साथ 9800-10,400 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया लेकिन महाराष्ट्र के सोलापुर में ऊंचे दाम पर मांग कमजोर रही जिससे कीमत नरम पड़ गई। नागपुर में सामान्य कारोबार के साथ भाव स्थिर रहे।
मूंगफली तेल
लूज रूप में मूंगफली तेल का भाव तेज रहा। इसमें कारोबारियों की अच्छी मांग देखी गई। गुजरात के राजकोट, गोंडल, जूनागढ़ एवं जाम नगर में मूंगफली तेल का दाम 50 रुपए बढ़कर 1750 रुपए प्रति 10 किलो हो गया। 15 किलो वाली तेलिया टीन का भाव 60 रुपए की वृद्धि के साथ 2770 रुपए हो गया। अहमदाबाद एवं मुम्बई में भी दाम कुछ ऊंचा रहा लेकिन बीकानेर एवं नेवाई / टोंक में कीमत नरम रही।
ब्रांडेड तेल / फिल्टर ऑयल
कोटा में ब्रांडेड मूंगफली तेल में 50 रुपए की नरमी रही जिससे भाव घटकर 2800 रुपए प्रति टीन (15 लीटर) पर आ गया। दूसरी ओर जयपुर एवं नेवाई में फिल्टर्ड मूंगफली तेल की कीमतों में प्रति 10 किलो पर 20-30 रुपए का उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया। मूंगफली दाने का निर्यात प्रदर्शन बेहतर चल रहा है।
