साप्ताहिक समीक्षा- मूंगफली

12-Sep-2026 07:29 PM

राजकोट में मूंगफली का भाव तेज- यूपी में नरम 

नई दिल्ली। सामान्य आवक एवं सीमित कारोबार के बीच 5-11 सितम्बर वाले सप्ताह के दौरान उत्तर-प्रदेश में मूंगफली  का भाव 400 रुपए घट गया मगर गुजरात के राजकोट में थोड़ी-बहुत लिवाली होने से दाम 500 रुपए बढ़कर 6000/9000 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। उत्तर प्रदेश (यूपी) के महोबा में मूंगफली का मूल्य 6000/6400 रुपए तथा झांसी में 5800/6200 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। 
मूंगफली दाना  
छिलका रहित मूंगफली के दाने में बीकानेर में मांग एवं आपूर्ति की स्थिति संतुलित होने से कीमत बनी रही मगर महाराष्ट्र के सोलापुर एवं नागपुर में तेल मिलर्स एवं निर्यातकों की मांग से भाव 100-200 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ गया। में तेल मिलर्स एवं निर्यातकों की मांग से भाव 100-200 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ गया। 
मूंगफली तेल 
लूज रूप में मूंगफली तेल की कीमत गुजरात के राजकोट, गोंडल, जूनागढ़ एवं जामनगर में 50 रुपए की वृद्धि के साथ 1750 रुपए प्रति 10 किलो तथा तेलिया टीन (15 किलो) का दाम 70 रुपए बढ़कर 2770 रुपए पर पहुंच गया। चेन्नई, हैदराबाद तथा मुम्बई में भी प्रति 10 किलो पर 30 से 50 रुपए तक की वृद्धि हुई। विभिन्न केन्द्रों में मूंगफली तेल की मांग मजबूत देखी गई। 
ब्रांडेड तेल 
लेकिन कोटा में ब्रांडेड मूंगफली तेल के भाव 2950 रुपए प्रति टीन (15 लीटर) पर स्थिर रहा और जयपुर तथा नेवाई में फिल्टर्ड मूंगफली तेल के दाम में भी कोई खास बदलाव नहीं देखा गया। खरीफ कालीन मूंगफली की बिजाई लगभग समाप्त हो चुकी है मगर रकबा कुछ पीछे है।