साप्ताहिक समीक्षा-मसूर

14-Dec-2024 08:15 PM

बिकवाली कमजोर व लिवाली बढ़ने से देसी मसूर की कीमतों में बढ़त                                   

मुम्बई। घटे भावो पर बिकवाली शांत पड़ने व लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान देसी मसूर की कीमतों में तेजी का रुख रहा। कनाडा के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया से मसूर का आयात सुचारू रूप से चालू परन्तु यह आयात गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में कम। गत वर्ष रिकॉर्ड मात्रा में मसूर आयात हुआ था जिसकी उपलब्धता अभी तक बनी हुई है। सरकार के पास भी पर्याप्त मात्र में मसूर का स्टॉक उपलब्ध, भारत में मसूर बिजाई जारी एरिया गत वर्ष के बराबर रहने की उम्मीद। ऑस्ट्रेलिया में बारिश से मसूर फसल को उतना नुकसान नहीं क्योंकि अधिकतर फसल काटी जा चुकी थी। ऑस्ट्रेलिया निर्यातकों द्वारा मसूर की बिकवाली भाव घटाकर की गयी। इस सप्ताह ऑस्ट्रेलिया मसूर के सीएंडएफ भाव 10 डॉलर प्रति टन की गिरावट के साथ 705 डॉलर प्रति टन रह गए। आयातकों की बिकवाली बनी रहने मांग सुस्त बनी रहने से गत साप्ताह को दौरान मुंबई मसूर की कीमतों में कोई तेजी मंदी नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहंत में मुंद्रा 5850 रुपए हजीरा 5900/5925  रुपए व कंटेनर कनाडा 6050 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 6100/6150 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कोलकाता मसूर की कीमतों में भी इस साप्ताह कोई हल चल नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में कनाडा 6300 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 6350 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गयी। 

दिल्ली 

स्टाकिस्टों की बिकवाली कमजोर पड़ने व दाल मिलर्स की लिवाली बढ़ने से इस साप्ताह दिल्ली मसूर की कीमतों में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में छोटी कोटा 6625 रुपए ,बूंदी 6950 रुपए उत्तरप्रदेश 7000 रुपए व देसी बड़ी 6700/25 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 

मध्य प्रदेश 

मांग मजबूत होने चालू  साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश मसूर की कीमतों में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5900/6000 रुपए सागर 5700/6100 रुपए दमोह 5700/6250 रुपए इंदौर 6000 रुपए व कटनी 6650/6675 रुपए प्रति क्विंटल हो  गयी। 

उत्तर प्रदेश  

मांग में सुधार होने से चालू  साप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश मसूर की कीमतों में 50/75 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार देखा गया और भाव सप्ताहांत में बरेली छोटी 7000 रुपए मोटी 6675/6700 रुपए कानपुर 6525 रुपए व ललितपुर मोटी 5850/5950 रुपए छोटी 6150/6200 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 

अन्य 

चौतरफा तेजी के समर्थन व मांग बढ़ने से इस  साप्ताह बिहार मसूर की कीमतों में गत साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार देखा गया और भाव सप्ताहांत में बाढ़ 6650 रुपए खुशरूपुर 6600 रुपए व मोकामा 6650 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। जबकि रायपुर मसूर भी  इस साप्ताह 25 रुपए प्रति क्विंटल सुधरकर 6250 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी 

मसूर दाल 

मसूर की तेजी के समर्थन व लिवाली बढ़ने से इस  साप्ताह मसूर दाल की कीमतों में 50/100 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में जलगांव 7500 रुपए इंदौर 7600 रुपए बाढ़ 7550/7850 रुपए व खुशरुपुर 7550/7850 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।