साप्ताहिक समीक्षा-मसूर

05-Apr-2025 08:10 PM

लिवाली बढ़ने से देसी मसूर की कीमतों में सुधार 
                          
मुम्बई। घटे भावो पर बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान मसूर की कीमतों में बढ़त देखी गयी। उत्पादक मंडियों में मसूर की आवक का दबाव नहीं बन पाया है जिसे देख स्टाकिस्टों व मिलर्स की सक्रियता बढ़ने लगी है। जिससे कीमतों में और बढ़त देखी जा सकती है। सरकारी एजेंसी- स्टैटिसटिक्स कनाडा (स्टेट्स कैन) के आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि जनवरी की तुलना में फरवरी के दौरान कनाडा से मसूर के निर्यात में 70 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि हुई और इसकी मात्रा 1,28,706 टन से उछलकर 2,18,994 टन पर पहुंच गई। फरवरी में भारत कनाडाई मसूर का सबसे बड़ा खरीदार बना रहा जिसने 1,10,801 टन का आयात किया। उधर ऑस्ट्रेलिया में कमजोर उत्पादन एवं भारी निर्यात के कारण मसूर का स्टॉक घटकर काफी कम रह गया है। इससे निर्यात की गति धीमी पड़ गई है। भारत सरकार ने मसूर पर 11 प्रतिशत का आयात शुल्क लगा दिया है लेकिन इसका ज्यादा असर पड़ने की संभावना नहीं है।
आयातकों की बिकवाली बढ़ने व लिवाली सुस्त पड़ने से इस साप्ताह आयातित मसूर की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी देखी गयी और सप्ताहंत में भाव मुंद्रा 6050 रुपए हजीरा 6100 रुपए व कंटेनर कनाडा 6250/6300 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 6300/6350 रुपए प्रति क्विंटल हो  गयी। इसी प्रकार कोलकाता मसूर की कीमतों में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में कनाडा 6075/6100 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 6125/6150  रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
दिल्ली 
दाल मिलर्स व स्टाकिस्टों की लिवाली बढ़ने से दिल्ली मसूर की कीमतों में इस साप्ताह 50/75 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में छोटी कोटा 6400 रुपए ,बूंदी 6650 रुपए उत्तरप्रदेश 6750 रुपए व देसी बड़ी 6600 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
मध्य प्रदेश 
स्टाकिस्टों व दाल मिलर्स की लिवाली बनी रहने से  इस सप्ताह भी मध्य प्रदेश मसूर की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 6000/6100 रुपए बीना 5800/6150 रुपए सागर 5700/6100 रुपए दमोह 5800/6350 रुपए इंदौर 6150/6200 रुपए करेली 5470/6395 रुपए व कटनी 6550/6575 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
उत्तर प्रदेश  
लिवाली बढ़ने से चालू  साप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश मसूर की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी देखी  गयी और भाव सप्ताहांत में बरेली छोटी 6900/6950 रुपए मोटी 6500/6550 रुपए कानपुर 6500 रुपए, ललितपुर मोटी 6000/6050 रुपए छोटी 6200/6300 रुपए व उरई 5600/6000 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
अन्य 
मांग सुस्त बनी रहने से इस साप्ताह बिहार मसूर की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में बाढ़ 6400 रुपए खुशरूपुर 6300 रुपए व मोकामा 6400 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। जबकि रायपुर मसूर की कीमतों में भी इस साप्ताह 25 रुपए प्रति क्विंटल सुधारकर सप्ताहंत में 6400 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।  
मसूर दाल 
मांग  कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मसूर दाल की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी देखी गयी और भाव सप्ताहांत में इंदौर 7500/7750 रुपए बाढ़ 7400/7700 रुपए व खुशरुपुर 7300/7600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।