साप्ताहिक समीक्षा-मसूर

31-May-2025 07:49 PM

साप्ताहिक समीक्षा-मसूर     

मांग नीरस बनी रहने से मसूर की कीमतों में गिरावट                              

मुम्बई। चालू सप्ताह के दौरान मसूर की कीमतों में गिरावट का दौर लगातार जारी रहा। बाजार में स्टाकिस्टों की ओर से बिकवाली का दबाव बढ़ता जा रहा है, जबकि उपभोक्ता स्तर पर मांग में सुस्ती बरकरार है। इन दोनों ही कारकों के चलते मसूर की कीमतों को किसी प्रकार का सहारा नहीं मिल पा रहा है। व्यापारियों के अनुसार मसूर दाल की खुदरा मांग में लगातार कमजोरी देखने को मिल रही है, जिससे दाल मिलर्स की लिवाली भी काफी हद तक ठंडी पड़ी है। इसके परिणामस्वरूप मसूर की कीमतें बढ़ने के बजाय और अधिक दबाव में आ गई हैं।मांग सुस्त बनी रहने इस साप्ताह आयातित मसूर की कीमतों में  कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और सप्ताहंत में भाव मुंद्रा 5950 रुपए हजीरा 6000/6025 रुपए व कंटेनर कनाडा 6150/6200 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 6150/6200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। जबकि कोलकाता मसूर की कीमतों में भी इस साप्ताह 25 रुपए प्रति क्विंटल सुधारकर सप्ताहांत में कनाडा 6100 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 6200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 

दिल्ली 

दाल मिलर्स व स्टाकिस्टों की लिवाली सुस्त बनी रहने से दिल्ली मसूर की कीमतों में इस साप्ताह 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी देखी गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में छोटी कोटा 6675 रुपए ,बूंदी 6875 रुपए उत्तरप्रदेश 6975 रुपए व देसी बड़ी 6700/6725 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 

मध्य प्रदेश 

स्टाकिस्टों व दाल मिलर्स की लिवाली सुस्त पड़ने से  इस सप्ताह भी मध्य प्रदेश मसूर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 6100/6200 रुपए बीना 6000/6300 रुपए सागर 6000/6300 रुपए दमोह 6150/6600 रुपए इंदौर 6050/6100 रुपए करेली 4850/6440 रुपए व कटनी 6650 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 

उत्तर प्रदेश  

बिकवाली बढ़ने व लिवाली शांत पड़ने से चालू  साप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश मसूर की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी  गयी और भाव सप्ताहांत में बरेली छोटी 6700/7000 रुपए मोटी 6700/6750 रुपए कानपुर 6575/6600 रुपए, ललितपुर मोटी 6200/6250 रुपए छोटी 6500/6600 रुपए व उरई 5800/6100 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 

अन्य 

चौतरफा गिरावट के असर व मांग का अभाव बना रहने से इस साप्ताह बिहार मसूर की कीमतों में कोई तेजी मंदी नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में बाढ़ 6500 रुपए खुशरूपुर 6400 रुपए व मोकामा 6500 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गयी। इसी प्रकार रायपुर मसूर की कीमतों में भी इस साप्ताह कोई हल चल नहीं देखि गयी और सप्ताहंत में भाव 6275/6300 रुपए प्रति क्विंटल रुकी रही।  

मसूर दाल 

मांग  कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मसूर दाल की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में इंदौर 7500/7600 रुपए बाढ़ 7400/7700 रुपए व खुशरुपुर 7300/7600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।