साप्ताहिक समीक्षा-मसूर

06-Dec-2025 07:54 PM

मसूर बाजार में नरमी: कमजोर मांग से कीमतों में गिरावट जारी               
     
मुम्बई। चालू सप्ताह के दौरान मसूर बाजार में मंदी का माहौल बना रहा। लिवाली कमजोर रहने और मसूर दाल में उठाव सुस्त होने के कारण कीमतों में गिरावट का रुख देखने को मिला। दाल मिलर्स की खरीद भी सीमित रही, जिससे बाजार को अपेक्षित समर्थन नहीं मिल सका और मसूर की कीमतें अस्थिर बनी रहीं। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, उपभोक्ता स्तर पर मांग की कमी ने थोक बाजारों में व्यापार की रफ्तार को और धीमा कर दिया है। लगातार कमजोर उठाव से मसूर की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। केंद्रीय कृषि मंत्रालय के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, मौजूदा रबी सीजन में मसूर की बिजाई पिछले वर्ष के 10.44 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 11.42 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गई है। बिजाई क्षेत्र में वृद्धि से आगामी महीनों में उत्पादन बढ़ने की संभावना है, जो बाजार की दिशा को प्रभावित कर सकता है। सरकारी एजेंसी ऑस्ट्रेलियाई सांख्यिकी ब्यूरो (एबीएस) के ताज़ा आंकड़ों से पता चलता है कि विदेशों को मसूर का निर्यात अक्टूबर 2025 में घटकर 72,500 टन पर सिमट गया, जबकि सितंबर 2025 में यह निर्यात 75,235 टन था। लगातार दो महीनों से निर्यात में दिख रही यह कमी वैश्विक बाजार पर दबाव का संकेत देती है। अक्टूबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया ने सर्वाधिक मसूर पाकिस्तान को भेजी, जहां कुल 22,529 टन का शिपमेंट दर्ज किया गया। इसके बाद बांग्लादेश को 22,500 टन तथा भारत को 17,105 टन मसूर का निर्यात किया गया। प्रमुख खरीदार देशों की मांग स्थिर रहने के बावजूद आपूर्ति सीमित होने से कुल निर्यात घटा हुआ दिखाई देता है। एबीएस के अनुसार, पिछले सीजन में ऑस्ट्रेलिया में मसूर उत्पादन में भारी गिरावट आई थी, जिसका सीधा असर निर्यात पर भी पड़ा। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक नवंबर 2024 से अक्टूबर 2025 के दौरान ऑस्ट्रेलिया से मसूर का कुल निर्यात घटकर 10,98,547 टन पर आ गया, जबकि 2023-24 सीजन की समान अवधि में यह आंकड़ा 14,06,307 टन था।
 कनाडाई मसूर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। वैश्विक अनिश्चितता, ऑस्ट्रेलिया से नई तेज़ आपूर्ति और अल्जीरिया में लेंडिंग संकट के कारण कनाडा की मोटी हरी मसूर की मांग प्रभावित हुई है। इससे कीमत गिरकर 25 सेंट प्रति पौंड पहुंच गई है, जबकि कुछ अच्छी गुणवत्ता वाले माल के 27 सेंट तक जाने की उम्मीद बनी हुई है। एलजीएल आधार पर प्रीमियम ग्रेड मसूर में सीमित दिलचस्पी देखी जा रही है, लेकिन दाने के आकार व रंग की कड़ी शर्तों के कारण इसका कारोबार कम है। उधर, ऑस्ट्रेलिया, रूस और कजाकिस्तान में बढ़े उत्पादन से वैश्विक आपूर्ति बढ़ गई है, जिससे कनाडा की लाल मसूर पर भी दबाव और प्रतिस्पर्धा बढ़ी है।
आयातकों की बिकवाली का दबाव बना रहने व मांग सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान आयातित मसूर की कीमतों में 50/125 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी देखी गयी देखी गयी और सप्ताहंत में भाव मुंद्रा 5675 रुपए हजीरा 5750 रुपए व कंटेनर कनाडा 6050 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 6050/6100 रुपए प्रति क्विंटल रह  गयी। इसी प्रकार कोलकाता मसूर की कीमतों में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में ऑस्ट्रेलिया 6200 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।  
दिल्ली 
स्टाकिस्टों की बिकवाली कमजोर पड़ने से  चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली बड़ी मसूर में 75 रुपए व छोटी मसूर 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी  गयी और भाव सप्ताहांत में छोटी कोटा 8400/8450 रुपए ,बूंदी 8800 रुपए उत्तरप्रदेश 8900 रुपए व देसी बड़ी 6825 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
मध्य प्रदेश 
स्टाकिस्टों की बिकवाली बढ़ने व लिवाली शांत बनी रहने से इस सप्ताह मध्य प्रदेश मसूर की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और सप्ताहांत में भाव अशोकनगर 6000/6200 रुपए बीना 6200/6600 रुपए गंजबासोदा 6000/6600 रुपए सागर 5800/6200 रुपए दमोह 6100/6600 रुपए इंदौर 6050 रुपए करेली 4000/6360 रुपए व कटनी 6650 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
उत्तर प्रदेश  
लिवाली शांत पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश की छोटी मसूर की कीमतों में 50 रुपए व बड़ी मसूर में 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में बरेली छोटी 9800 रुपए मोटी 6900 रुपए ललितपुर मोटी 6000/6300 रुपए छोटी 8000/8600 रुपए व उरई 5500/6150 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी । 
अन्य 
चौतरफा गिरावट के असर व लिवाली कमजोर पड़ने से  बिहार मसूर की कीमतों में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी देखी गयी और भाव सप्ताहांत में बाढ़ 7400 रुपए खुशरूपुर 7300 रुपए व मोकामा 7400 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। जबकि रायपुर मसूर की कीमतों में भी इस साप्ताह कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और सप्ताहंत में भाव 6300 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गए।
मसूर दाल 
मसूर की गिरावट के असर व मांग सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मसूर दाल की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और सप्ताहांत में भाव इंदौर 7200/7300 रुपए बाढ़ 8300/8500 रुपए, खुशरुपुर 8200/8400 रुपए, मोकामा 8300/8500 रुपए चंदौसी 9500/10500 रुपए व हैदराबाद 7700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।