साप्ताहिक समीक्षा-मटर
14-Dec-2024 08:21 PM
मांग में सुधार होने से मटर की कीमतों में सुधार
कानपुर। घटे भावो पर बिकवाली कमजोर पड़ने व मांग में सुधार होने से चालू साप्ताह के दौरान देसी मटर की कीमतों में सुधार देखा गया। चना की बढ़ती कीमतों को देख दाल मिलर्स की मटर में पूछ परख बढ़ी जिससे बढ़ती कीमतों को समर्थन मिला। मटर की आयात समय सीमा 31 दिसंबर को समाप्त हो रही है। जिसे दो माह और बढ़ाने के लिए बाजार में चर्चा जोरो पर है। चना की उपलब्धता कमजोर बनी रहने व तुवर उत्पादकता/उत्पादन घटने की आशंका को देखते हुए आयात खोला जा सकता है। हालांकि कृषि विभाग इसके खिलाफ। कृषि विभाग किसानों की हालत को देख मटर आयात खोलने के पक्ष में नहीं। अप्रैल से नवम्बर तक 14.77 लाख टन और दिसंबर 2023 से नवम्बर 2024 यानी 11 महीने में 26.46 लाख टन मटर आयात संभावित। फ़िलहाल पोर्ट पर बड़ी मात्रा में मटर का स्टॉक उपलब्ध। आयातकों की बिकवाली का दबाव बना रहने व लिवाली सुस्त पड़ने से गत साप्ताह के दौरान आयातित मटर की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहंत में मुंबई कनाडा 3550/3600 रुपए रूस 3400 रुपए व मुद्रा कनाडा 3375/3400 रुपए व रूस 3325/50 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गए। दाल मिलर्स की छिट पुट लिवाली बढ़ने से कानपुर मटर की कीमतों में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार देखा गया और भाव सप्ताहांत में 3750/3775 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार ललितपुर मटर की कीमतों में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त के साथ भाव सप्ताहांत में 3100/3350 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। मांग सुस्त बनी रहने से महोबा मटर में इस साप्ताह कोई हल चल नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहंत में 3300/3400 रुपए प्रति क्विंटल पर रुके रहे। इसी प्रकार मऊरानीपुर मटर में भी कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहंत में 3200/3300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। मांग में सुधार होने से मध्य प्रदेश मटर 25/50 प्रति क्विंटल बढ़कर दमोह 3250/3300 रुपए व बीना 3000/3400 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
मटर दाल
मटर की तेजी के समर्थन व मांग में सुधार होने इस साप्ताह के दौरान मटर दाल की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त के साथ भाव सप्ताहंत में कानपुर 4100/4150 रुपए व इंदौर 4200 /4250रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
