साप्ताहिक समीक्षा-मटर
05-Apr-2025 08:16 PM
मांग मजबूत होने मटर कीमतों में बढ़त
कानपुर। घटे भावो पर बिकवाली शांत पड़ने व मांग मजबूत होने से चालू साप्ताह के दौरान मटर की कीमतों में तेजी का रुख रहा। उत्पादक मंडियों में आवक कमजोर को देख स्टाकिस्टों व मिलर्स की लिवाली बढ़ी जिससे मटर की बढ़ती कीमतों को समर्थन मिला। आयातकों की बिकवाली सुस्त पड़ने व लिवाली बेहतर होने से इस साप्ताह आयातित मटर की कीमतों में 100/175 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और भाव सप्ताहांत में मुंबई कनाडा 3725/3750 रुपए रूस 3600/3525 रुपए व मुद्रा कनाडा 3650 रुपए व रूस 3550 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। आयातित मटर की तेजी के समर्थन व मजबूत मांग के चलते देसी मटर की कीमतों में भी अच्छी बढ़त देखी गयी। मांग बेहतर होने से कानपुर मटर की कीमतों में इस साप्ताह 200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में 3900 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। इसी प्रकार ललितपुर मटर भी इस साप्ताह 300/350 रुपए प्रति क्विंटल जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहंत में 3500/3750 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। मांग बढ़ने से राठ मटर में भी इस साप्ताह 150 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त के साथ भाव सप्ताहंत में 3400/3700 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। इसी प्रकार मऊरानीपुर मटर भी 250/300 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर सप्ताहंत में 3550/3650 रुपए प्रति क्विंटल हो हो गयी। मांग मजबूत बनी रहने से उरई मटर में इस साप्ताह 225 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त दर्ज की गयी और इस बढ़त के साथ भाव सप्ताहांत में 3400/3625 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। चौतरफा तेजी के समर्थन व लिवाली बनी रहने से मध्य प्रदेश मटर की कीमतों में इस साप्ताह 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में दमोह 3550/3700 रुपए व बीना 3350/3550 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी ।
मटर दाल
मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मटर दाल की कीमतों में 100/ रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहंत में कानपुर 4050/4150 रुपए व इंदौर 4200/4350 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
