साप्ताहिक समीक्षा-मटर

31-May-2025 07:57 PM

मांग सिमित बनी रहने से मटर की कीमतों में घट बढ़ जारी                                             

कानपुर। चालू सप्ताह के दौरान मटर की कीमतों में मांग सीमित रहने के कारण तेजी-मंदी का रुख देखने को मिला। हालांकि, सरकार द्वारा हाल ही में जारी अधिसूचना में मटर के शुल्क मुक्त आयात की समय सीमा को बढ़ाकर अब 31 मार्च 2026 कर दिया गया है। इस निर्णय से घरेलू व्यापारियों और किसानों के बीच निराशा का माहौल बन गया है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आयात की समय सीमा बढ़ने से घरेलू आपूर्ति पर दबाव बढ़ेगा और कीमतों में स्थायित्व आने में समय लग सकता है। यदि आगामी महीनों में घरेलू मांग में कोई बड़ा बदलाव नहीं आता है, तो कीमतों में और गिरावट संभव है।लिवाली सिमित बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान आयातित मटर की कीमतों में कोई तेजी मंदी नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में मुंबई कनाडा 3725 रुपए रूस 3575 रुपए व मुद्रा कनाडा 3550 रुपए व रूस 3450 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। जबकि कोलकाता मटर भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर सप्ताहांत में कनाडा 3950 रुपए व रूस 3850 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। मांग  सुस्त बनी रहने से कानपुर मटर की कीमतों में इस साप्ताह 25 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में 3825/50 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार ललितपुर मटर में भी  इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की घटत देखी गयी और भाव सप्ताहंत में 3300/3600 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। मांग का अभाव बना रहने से राठ व महोबा मटर की कीमतों में  इस  साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहंत में राठ 3200/3300 रुपए व महोबा 3400/3800 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार जालौन मटर भी 40  रुपए व कोंच 30 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहंत में जालौन 3430 रुपए व कोंच 3382 प्रति क्विंटल रह गयी। मांग में सुधार होने से मध्य प्रदेश मटर की कीमतों में इस साप्ताह 50/100 रुपए प्रति क्विंटल बढ़त के साथ भाव सप्ताहांत में दमोह 3425/3600 रुपए व बीना 3400/3550 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी ।

मटर दाल  

छिट पुट लिवाली बढ़ने से  चालू साप्ताह के दौरान मटर दाल की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार देखा गया  और भाव सप्ताहंत में कानपुर 3950/4000 रुपए व इंदौर 4000/4100 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।