साप्ताहिक समीक्षा-मटर

21-Jun-2025 08:16 PM

मटर की कीमतों में घट बढ़ जारी                                               

कानपुर। चालू सप्ताह के दौरान देसी मटर की कीमतों में सुधार देखा गया है। घटे भावों पर बिकवाली शांत पड़ने और घरेलू स्तर पर लिवाली बढ़ने से देसी मटर को समर्थन मिला है। व्यापारियों और दाल मिलर्स की सक्रियता से बाजार में तेजी समर्थन मिला। वहीं दूसरी ओर, आयातित मटर की कीमतों पर दबाव बना रहा। आयातकों द्वारा लगातार बिकवाली किए जाने के कारण आयातित मटर के भाव में गिरावट दर्ज की गई। उपलब्ध स्टॉक अधिक होने और मांग अपेक्षाकृत कमजोर रहने के कारण विदेशी मटर की कीमतें नीचे आईं। आयातकों की बिकवाली का दबाव बना रहने व लिवाली सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान भी आयातित मटर की कीमतों में 50/75 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में मुंबई कनाडा 3450/3500 रुपए रूस 3350  रुपए व मुद्रा कनाडा 3250 रुपए व रूस 3100/3150 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार  कोलकाता मटर भी इस साप्ताह 25/50 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहांत में कनाडा 3700 रुपए व रूस 3600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। मांग  बढ़ने से कानपुर मटर की कीमतों में इस साप्ताह 75 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में 3525/3550 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। इसी प्रकार ललितपुर मटर में भी  इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहंत में 3100/3350 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। ग्राहकी का समर्थन मिलने से उरई मटर इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर सप्ताहंत में 3000/3200 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। जबकि मऊरानीपुर व महोबा मटर की कीमतों में इस साप्ताह कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहंत में महोबा 3300/3500 रुपए व मऊरानीपुर 3100/3150 रुपए प्रति क्विंटल पर रुकी रही। चौतरफा तेजी के समर्थन व लिवाली बढ़ने से मध्य प्रदेश मटर की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में बीना 3150/3200 रुपए व दमोह 3200/3320 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
मटर दाल  
मटर की तेजी  के समर्थन  व लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान मटर दाल की कीमतों में 150 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहंत में कानपुर 3900/3950 रुपए व इंदौर 4050/4100  रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।