साप्ताहिक समीक्षा-मटर

13-Dec-2025 08:19 PM

मटर की कीमतों में सुधार, सीमित उपलब्धता से बाजार मजबूत     
                                   
कानपुर। घटे हुए भावों पर बिकवाली कमजोर पड़ने और लिवाली बढ़ने के चलते चालू सप्ताह के दौरान मटर की कीमतों में सुधार दर्ज किया गया। पोर्ट पर आयातित मटर की उपलब्धता घटने से आयातकों की बिकवाली सीमित रही, जिससे बाजार को समर्थन मिला। कृषि विभाग के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, मौजूदा रबी सीजन में मटर की बुआई घटकर 7.18 लाख हेक्टेयर रह गई है, जबकि पिछले वर्ष यह क्षेत्र 7.85 लाख हेक्टेयर था। इस तरह बुआई क्षेत्रफल में 0.67 लाख हेक्टेयर की कमी दर्ज की गई है। व्यापारियों के अनुसार, सीमित आपूर्ति और घटती बुआई को देखते हुए आने वाले समय में मटर की कीमतों में मजबूती का रुख बना रह सकता है।  
चालू सप्ताह के दौरान पश्चिमी कनाडा की मंडियों में मटर की कीमतों में अधिकांशतः स्थिरता बनी रही। नम्बर-2 ग्रेड पीली मटर के भाव 7.00–7.50 डॉलर प्रति बुशेल के बीच स्थिर रहे, जबकि बिना ग्लायफोसेट अंश वाली पीली मटर का भाव करीब 7.50 डॉलर प्रति बुशेल रहा। सामान्य श्रेणी की पीली मटर में मांग कमजोर बनी हुई है। हरी मटर के भाव लगभग 10 डॉलर प्रति बुशेल पर बने हुए हैं। बेहतर क्वालिटी वाली हरी मटर में सीमित लिवाली देखी जा रही है। मापले मटर के दाम 10–11 डॉलर प्रति बुशेल के बीच चल रहे हैं। भारत में 1 नवंबर 2025 से पीली मटर के आयात पर 30 प्रतिशत शुल्क लागू होने के बावजूद, 31 अक्टूबर तक के बिल ऑफ लेडिंग वाले माल की आवक जारी है। 
आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान आयातित मटर की कीमतों में 25/50 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार देखा गया  और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहांत में मुंबई कनाडा 3700 रुपए रूस 3600 रुपए व मुद्रा कनाडा 3575 रुपए व रूस 3500 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। लिवाली बढ़ने से चालू सप्ताह के दौरान कानपुर मटर की कीमतों में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और भाव सप्ताहांत में 3875/3900 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। लिवाली बनी रहने से ललितपुर मटर की कीमतों में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल तेजी के साथ भाव सप्ताहंत में 3400/3600 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। इसी प्रकार महोबा मटर में भी इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त के साथ भाव सप्ताहंत में 3500/3800 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बढ़ने उरई मटर में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर सप्ताहांत में 3400/3550 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार मऊरानीपुर मटर मे भी 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहंत में 3400/3500 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। मांग बनी रहने से मध्य प्रदेश मटर की कीमतों में इस  साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल का क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में बीना 3300/3600 रुपए व दमोह 3400/3500 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। 
मटर दाल  
मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मटर दाल की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और सप्ताहंत में भाव कानपुर 4100/4200 रुपए व इंदौर 4300/4400 रुपए प्रति क्विंटल स्थिर रह गयी।