साप्ताहिक समीक्षा-तुवर
30-Nov-2024 07:44 PM
लिवाली कमजोर बनी रहने से तुवर की कीमतों में गिरावट
मुम्बई। इस साप्ताह तुवर की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। जिसका कारण बढ़े हुए भावों पर बिकवाली का बढ़ना और लिवाली में कमजोरी आना है। कर्नाटक की उत्पादक मंडियों में नयी तुवर की आवक धीरे-धीरे बढ़ रही है, हालांकि अब तक मंडियों में आवक का दबाव नहीं बन पाया है। इस वर्ष तुवर की फसल की स्थिति बेहतर रही है, और अनुमान है कि देश में तुवर का उत्पादन पिछले वर्ष से अधिक हो सकता है। नयी फसल की आवक बढ़ने के कारण स्टाकिस्टों और आयातकों की बिकवाली बढ़ी है, जिससे कीमतों पर दबाव पड़ रहा है। आयातकों की बिकवाली बढ़ने व मांग सुस्त पड़ने से इस साप्ताह चेन्नई तुवर लेमन में 200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में 9650/9700 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार मुंबई अफ्रीकन तुवर में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहंत में मोज़ाम्बिक सफ़ेद 6800/6850 रुपए ,गजरी 6550/6600 रुपए मलावी 6350/6450 रुपए डोडोमो 6450/6550 रुपए व सूडान 10500/10550 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
बर्मा
निर्यातको की बिकवाली बढ़ने व मांग सुस्त पड़ने से बर्मा तुवर में इस सप्ताह 35 डॉलर प्रति टन की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 1015 डॉलर प्रति टन रह गयी।
दिल्ली
बिकवाली का दबाव बढ़ने व मांग नीरस बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 600 रुपए व देसी तुवर में 400 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा देखा गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 10150/10200 रुपए व देसी 10600/10800 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
महाराष्ट्र
स्टाकिस्टों की बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर बनी रहने से महाराष्ट्र तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में सोलापुर 9500/10700 रुपए अकोला 10300/10550 रुपए नागपुर 10400 रुपए लातूर 10000/10050 रुपए व अहमदनगर 9800/10000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
कर्नाटक
उत्पादक मंडियों में नयी तुवर की आवक शुरू चुकी है। नयी तुवर में स्टाकिस्टों व दाल मिलर्स की लिवाली बनी है जिससे चालू साप्ताह के दौरान कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 10300/10700 रुपए रायचूर 10400/10781 रुपए यादगीर 9311/10732 रुपए व तालिकोट 9577/10711 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
मध्य प्रदेश
दाल मिलर्स की मांग सुस्त पड़ने से मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी10800/10900 रुपए जबलपुर 8000/10000 रुपए पिपरिया 7500/9250 रुपए व करेली 8701/9300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर व लिवाली कमजोर पड़ने से रायपुर तुवर में इस साप्ताह 400 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा देखा गया और भाव सप्ताहंत में 10400/10700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कानपुर तुवर भी चालू साप्ताह के दौरान 100 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहंत में 8900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
तुवर दाल
तुवर की गिरावट का असर व मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 150/300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 15000/15950 रुपए, कटनी फटका 14500/14700 रुपए, अकोला 15700/16400 रुपए,लातूर फटका 16200/16400 रुपए, गुलबर्गा फटका 15200/16000 रुपए व कानपुर फटका 14700/15100 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी ।
